दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले: दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक अहम फैसला सामने आया है। जिस फैसले ने सबको चौंका दिया है आपको बता दें राज्य नामकरण प्राधिकरण की बैठक में 21 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समीक्षा के बाद दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशनों के नामों में बदलाव को मंजूरी दी गई है।

दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले

21 प्रस्तावों में क्या रहा फैसला

आपको बता दें बैठक में रखे गए 21 प्रस्तावों में से 12 स्टेशनों के नामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। 7 मेट्रो स्टेशनों के नामों में आंशिक संशोधन किया गया है, जबकि दिल्ली के 2 स्टेशनों का नाम पूरी तरह बदल दिया गया है।

इन 7 स्टेशनों के नामों में हुआ संशोधन

उत्तरी पीतमपुरा–प्रशांत विहार (पहले प्रशांत विहार)
जगतपुर–वजीराबाद (पहले जगतपुर)
नानक प्याऊ–डेरावल नगर (पहले डेरावल नगर)
खानपुर–वायुसैनाबाद (पहले खानपुर)
नानकसर–सोनिया विहार (पहले सोनिया विहार)
श्री राम मंदिर मयूर विहार (पहले मयूर विहार पॉकेट 1)
मंगोलपुर कलां–पश्चिम एन्क्लेव (पहले पश्चिम एन्क्लेव)

दो स्टेशनों का नाम पूरी तरह बदला गया

सबसे पहले आता है उत्तरी पीतमपुरा का नाम अब हैदरपुर गांव कर दिया गया है।
वहीँ पीतमपुरा का नाम अब मधुबन चौक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी: यमुना में शुरू होने जा रही है लग्जरी क्रूज सर्विस

दिल्ली की मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो स्टेशन केवल यात्रा का साधन नहीं होते, बल्कि वे संबंधित क्षेत्रों की पहचान और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हर प्रस्ताव पर विस्तार से विचार किया गया और उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया गया।

क्यों महत्वपूर्ण है यह बदलाव

मेट्रो स्टेशन का नाम किसी इलाके की पहचान से जुड़ा होता है। ऐसे में नामों में बदलाव स्थानीय इतिहास, संस्कृति और पहचान को सामने लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में यात्रियों को नए नामों के साथ खुद को अपडेट करना होगा।