नोएडा मजदूर प्रदर्शन हुआ हिंसक : उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है। कम वेतन मिलने के कारण और लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान होकर अब श्रमिकों ने सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की है, आपको बता दें जिसके चलते कई इलाकों में यातायात पूरी तरह से बाधित हुआ और हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रशासन ने इस गंभीर स्थिति को संभालने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और नई श्रमिक गाइडलाइंस भी जारी की जा चुकी हैं।

मजदूरों का गुस्सा क्यों फूटा?
अब आपको बताते हैं आखिर यह विरोध प्रदर्शन क्यों भड़का बता दें नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों का साफ़ कहना है कि उनकी आय वर्तमान में चल रही महंगाई के मुकाबले बेहद ही कम है। कई कर्मचारियों को महीने में लगभग 10,000 रुपये तक ही वेतन मिल रहा है, जो किराया, भोजन और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए पूरी तरह से पर्याप्त नहीं है।
आपको बता दें श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कंपनियां श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रही हैं, मजदूरों को ओवरटाइम लगाने का उचित भुगतान भी नहीं दिया जाता और कई बार वेतन में कटौती भी की जाती है। यही कारण है कि उन्होंने वेतन बढ़ाने और काम की बेहतर शर्तों की मांग को लेकर विरोध शुरू किया।
प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप
आपको बता दें नॉएडा में यह प्रदर्शन चार दिनों से जारी है लेकिन इस प्रदर्शन नें सोमवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की घटनाएं सामने आईं। गुस्साए मजदूरों ने कुछ स्थानों पर पुलिस वाहनों में आग लगा दी, जबकि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया।
कई औद्योगिक इकाइयों और कंपनियों में तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आईं। सेक्टर-62 स्थित एक फैशन कंपनी में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसकर नुकसान पहुंचाया। वहीं, सेक्टर-57 की एक सर्विस कंपनी में भी भारी तोड़फोड़ की गई।
यह भी पढ़ें : मथुरा नाव हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराकर पलटी नाव, 3 की मौत, कई लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ट्रैफिक पर भारी असर, DND फ्लाईओवर जाम
इस प्रदर्शन का असर यातायात पर भी पड़ रहा है इस प्रदर्शन के ज़रिये यातायात पूरी बाधित हो गया है। DND फ्लाईओवर और दिल्ली-नोएडा से जुड़े प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया है।
दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले कुछ रास्तों को ट्रैफिक पुलिस ने खुलवाया, लेकिन गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले मार्गों पर अभी भी अवरोध बना रहा। इसके कारण हजारों यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
प्रशासन की सख्ती और नई गाइडलाइंस
स्थिति को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने श्रमिकों के हित में नई गाइडलाइंस जारी की हैं।
प्रमुख निर्देश:
- सभी कंपनियों को हर महीने की 10 तारीख तक वेतन देना अनिवार्य
- ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान सुनिश्चित करना
- बिना वजह वेतन कटौती करने पर दंडात्मक कार्रवाई
- कर्मचारियों को सैलरी स्लिप देना जरूरी
- त्योहारों पर बोनस सीधे बैंक खाते में देना
इसके अलावा, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
आपको बता दें नोएडा फेज-2 समेत कई संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़कों पर टूटे वाहन और क्षतिग्रस्त संपत्ति हालात की गंभीरता को दर्शाते हैं।
दिल्ली पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है और राजधानी में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Manoj Tiwari’s allegation : कांग्रेस के बयान से माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस में शिकायत दर्ज
बढ़ती महंगाई और श्रमिक संकट
देशभर में बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की लागत में वृद्धि ने निम्न और मध्यम वर्ग के श्रमिकों पर दबाव बढ़ा दिया है। औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग है, लेकिन कई जगहों पर यह मुद्दा अनसुलझा बना हुआ है।
नोएडा में हुआ यह श्रमिक आंदोलन केवल स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि देशभर में बढ़ते आर्थिक दबाव और श्रमिक असंतोष का संकेत है। प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम राहत देने वाले जरूर हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कंपनियों और सरकार दोनों को मिलकर ठोस कार्रवाई करनी होगी। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या इन गाइडलाइंस से श्रमिकों की समस्याओं का वास्तविक समाधान हो पाता है या नहीं।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
