अमेरिका-ईरान शांति वार्ता 2026 : अमेरिका-ईरान युद्ध काफी लंबे समय से चल रहा है और इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा था इसी के मद्देनजर संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अहम शांति वार्ता आयोजित की गई।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता 2026

लेकिन पाकिस्तान की मध्यस्थता में हो रही यह बातचीत पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, ईरान ने शुरआत में ही बातचीत में शामिल होने से पहले ही पूरी तरह से साफ कर दिया है कि वह कुछ शर्तों पर किसी भी कीमत पर समझौता बिल्कुल नहीं करेगा।

इस्लामाबाद में शुरू हुई अहम कूटनीतिक पहल

आपको बता दें शनिवार को शुरू हुई अमेरिका-ईरान की यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर है। लेबनान से जुड़े हालिया घटनाक्रम के कारण ईरान पहले इस बातचीत से पीछे हट गया था, लेकिन बाद में वह फिर से वार्ता के लिए तैयार हो गया।

आपको बता दें दो देशों के बीच यह बातचीत सीधे आमने-सामने नहीं हो रही है। दोनों देशों के प्रतिनिधि एक ही होटल में मौजूद हैं, लेकिन अलग-अलग कमरों में बैठकर बातचीत कर रहे हैं। पाकिस्तानी अधिकारी दोनों पक्षों के बीच संदेश पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जिसे कूटनीतिक भाषा में “प्रॉक्सिमिटी टॉक्स” कहा जाता है।

किन नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा वार्ता का महत्व

इस वार्ता में शामिल नेताओं की सूची बताती है कि मामला कितना गंभीर है:

  • पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस पूरी प्रक्रिया की अगुवाई कर रहे हैं।
  • अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • ईरान की ओर से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं।

इन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से साफ है कि दोनों देश इस वार्ता को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : US-Iran peace talks in Islamabad: परमाणु मुद्दा, होर्मुज जलडमरूमध्य और क्षेत्रीय तनाव बने सबसे बड़े

बातचीत के मुख्य मुद्दे क्या हैं?

यह एक अहम सवाल है की आखिर हो रही इस बातचीत के मुख्य मुद्दे क्या हैं इसको भी समझते हैं

लेबनान में युद्धविराम

एक मुद्दा यह की ईरान चाहता है कि लेबनान में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए व्यापक सीजफायर लागू किया जाए, जिससे क्षेत्र में स्थिरता आ सके।

होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा

दूसरा मुद्दा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है इस मार्ग से दुनिया का 20% तेल निर्यात होता है। इस पर नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच बड़ा विवाद है जो ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है ईरान चाहता है की इस पर हमारा ही कब्ज़ा रहेगा।

सुरक्षा की गारंटी

तीसरा और सबसे अहम मुद्दा है ईरान की मांग है कि भविष्य में उस पर कोई सैन्य हमला न हो, इसके लिए ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।

ईरान की 4 सख्त और गैर-समझौतावादी शर्तें

ईरान ने बातचीत से पहले ही चार स्पष्ट शर्तें रख दी हैं:

  1. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूर्ण संप्रभुता
    ईरान चाहता है कि इस रणनीतिक मार्ग पर उसका पूरा नियंत्रण स्वीकार किया जाए।
  2. युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा
    ईरान ने युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
  3. जमी हुई संपत्तियों को बिना शर्त जारी करना
    विदेशों में फंसी ईरानी संपत्तियों को तुरंत और बिना शर्त वापस किया जाए।
  4. पूरे पश्चिम एशिया में स्थायी युद्धविराम
    ईरान क्षेत्र में स्थायी शांति चाहता है, जिसके लिए दीर्घकालिक सीजफायर जरूरी है।

अमेरिका का रुख और कड़े संकेत

वार्ता से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त बयान देते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हर हाल में खुला रहेगा, चाहे ईरान सहयोग करे या नहीं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ, तो सैन्य कार्रवाई फिर शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें : इजरायल का बेरूत में बड़ा हमला: हिज्बुल्लाह प्रमुख के करीबी सहयोगी अली यूसुफ हर्शी की मौत का दावा

क्यों अहम है यह वार्ता

अमेरिका और ईरान के बीच दशकों से तनाव बना हुआ है। आर्थिक प्रतिबंध, सैन्य टकराव और राजनीतिक मतभेद लगातार रिश्तों को प्रभावित करते रहे हैं।

मौजूदा हालात में यह वार्ता न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया और वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान की मध्यस्थता इस बातचीत को एक संतुलित मंच देने की कोशिश है।

इस्लामाबाद में चल रही यह शांति वार्ता आने वाले दिनों में वैश्विक राजनीति की दिशा तय कर सकती है। हालांकि दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन ईरान की सख्त शर्तें और अमेरिका का कड़ा रुख समाधान को आसान नहीं बनाते। अब यह देखना होगा कि क्या कूटनीति इस तनाव को खत्म कर पाती है या हालात और जटिल हो जाते हैं।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।