Cricket जगत आईपीएल 2026 में एक नया नाम बहुत तेजी से उभरकर सामने आया है जिसका नाम है मुकुल चौधरी। आपको बता दें 21 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडेन गार्डेन्स में एक ऐसा प्रदर्शन कर दिखाया जिसने सबको चौका दिया, इस बल्लेबाज के प्रदर्शन से न केवल मैच का रुख बदल दिया बल्कि उन्हें रातों-रात सुर्खियों में ला दिया। दबाव भरे मुकाबले में नाबाद अर्धशतक जड़ते हुए उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक रोमांचक जीत दिलाई।

दबाव में खेली गई मैच जिताऊ पारी
आपको बता दें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ दमदार टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम का स्कोर 128/7 तक पहुंच गया। ऐसे समय में जीत की उम्मीद लगभग खत्म मानी जा रही थी।
इसी मुश्किल परिस्थिति में मुकुल चौधरी ने क्रीज संभाली और दमदार पारी खेली। आपको बता दें उन्होंने शुरुआत में तो संयम दिखाया और धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास झलकने लगा। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 54 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें सात छक्के और दो चौके शामिल थे।
उनकी बल्लेबाजी का सबसे चर्चित पल वह रहा, जब उन्होंने मिडविकेट की दिशा में एक शानदार शॉट खेला, जिसने दर्शकों को महेंद्र सिंह धोनी के प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट की याद दिला दी।
आखिरी ओवर का रोमांच
आपको बता दें इस मैच का असली ड्रामा अंतिम ओवर में देखने को मिला, जब लखनऊ को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। मुकुल ने पहले ही गेंद पर छक्का लगाकर दबाव कम किया, लेकिन इसके बाद दो डॉट गेंदों ने मैच को फिर से रोमांचक बना दिया।
यह भी पढ़ें : भारत के टी20 में अब तक का सबसे खतरनाक युवा डुओ – तिलक और रिंकू ने तोड़ा हर रिकॉर्ड
इसके बावजूद उन्होंने संयम नहीं खोया। एक और शानदार शॉट के साथ मैच को आखिरी गेंद तक ले गए। अंतिम गेंद पर रन लेने की स्थिति मुश्किल थी, लेकिन मुकुल ने तेजी दिखाते हुए लेग-बाय का रन पूरा किया और टीम को एक यादगार जीत दिला दी जिसको टीम हमेशा याद रखेगी।
झुंझुनू से आईपीएल तक का सफर
अब थोड़ा के मुखुल चौधरी के परिचय के बारें में बात करते हैं आपको बता दें राजस्थान के झुंझुनू जिले से आने वाले मुकुल चौधरी की कहानी संघर्ष और समर्पण से भरी हुई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पिता दलिप कुमार चौधरी ने बेटे के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होंने पूरी जी जान लगा दी।
आपको बता दें मुकुल चौधरी के पिता पेशे से एक शिक्षक है शिक्षक होने के बावजूद उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया और मुकुल को बेहतर क्रिकेट ट्रेनिंग दिलाने के लिए सीकर की एक प्रतिष्ठित क्रिकेट अकादमी में भेजा। बाद में परिवार ने मुकुल के करियर को आगे बढ़ाने के लिए जयपुर में बसने का फैसला किया।
यह सफर केवल एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि एक परिवार के त्याग और विश्वास की मिसाल भी है।
यह भी पढ़ें : Asia Cup 2025: सरकार ने भारत को एशिया कप में पाकिस्तान से मुकाबला खेलने से नहीं रोका
धोनी से प्रेरणा और रोल में बदलाव
मिली जानकारी के अनुसारी मुकुल चौधरी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में की थी। लेकिन टीम की जरूरत के अनुसार उन्होंने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली और इसी भूमिका में खुद को निखारा।
महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर उन्होंने न केवल विकेटकीपिंग में सुधार किया बल्कि खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में भी विकसित किया। उनके खेल में वही शांत स्वभाव और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता साफ दिखाई देती है।
घरेलू क्रिकेट से मिली पहचान
आपको बता दें मुकुल का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में पहले ही संकेत दे चुका था कि वह बड़े मंच के लिए तैयार हैं।
- अंडर-23 स्टेट ए टूर्नामेंट 2025 में 617 रन
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 199 के स्ट्राइक रेट से 173 रन
इन शानदार आंकड़ों ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 2.6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
यह भी पढ़ें : WTC Final Venues: 2031 तक इंग्लैंड में ही होंगे सभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, ICC का बड़ा फैसला
भविष्य के सितारे के रूप में उभरते मुकुल
ईडेन गार्डेन्स की यह पारी केवल एक जीत नहीं थी, बल्कि मुकुल चौधरी के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह दबाव की परिस्थितियों में भी खुद को संभाल सकते हैं और टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।
मुकुल चौधरी की कहानी केवल एक शानदार पारी तक सीमित नहीं है। यह मेहनत, त्याग, और सही प्रेरणा के साथ आगे बढ़ने की मिसाल है। आईपीएल 2026 में उनका यह प्रदर्शन संकेत देता है कि भारतीय क्रिकेट को एक नया फिनिशर मिल सकता है, जो आने वाले समय में बड़े मंचों पर अपनी छाप छोड़ सकता है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
