ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:- आपको बतादे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 24 जुलाई को ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर होंगे, जहां वे प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह उनका ब्रिटेन का चौथा आधिकारिक दौरा होगा। दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार, तकनीक, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

phote:- Amar Ujala

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात की संभावना है। यह दौरा भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक गहराई प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ब्रिटेन यात्रा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 जुलाई के बीच मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह मालदीव के लिए उनका तीसरा राजकीय दौरा होगा।। राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष होंगे जो मालदीव की यात्रा पर होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति मोइजु से द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है। इसमें संयुक्त आर्थिक सहयोग, मेरीटाइम सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और भारत-मालदीव साझेदारी के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2024 में राष्ट्रपति मोइजु की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग से जुड़े समझौतों पर सहमति बनी थी। प्रधानमंत्री की यह यात्रा इन समझौतों की प्रगति का आकलन करने और द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने का अवसर होगी।

यह भी पड़े:- पर चीन का विशाल डैम प्रोजेक्ट शुरू, भारत-बांग्लादेश ने जताई कड़ी आपत्ति

ब्रिटेन और मालदीव, दोनों ही भारत के महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार माने जाते हैं। एक ओर ब्रिटेन के साथ भारत के गहरे ऐतिहासिक और आर्थिक संबंध हैं, वहीं मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सुरक्षा नीति का एक अहम भाग है। प्रधानमंत्री मोदी की यह संयुक्त यात्रा भारत की विदेश नीति और रणनीतिक साझेदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।