उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला:- महिलाओ के लिए एक राहत की खबर है आपको बतादे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को एक बड़ी राहत दी है। अब राज्य में अगर किसी महिला के नाम एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति (जैसे ज़मीन या मकान) खरीदी जाती है, तो उस पर स्टाम्प शुल्क में 1% की छूट मिलेगी जिससे महिलाओ को रहत मिलेगी

Phote:- Amar Ujala

अब तक यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर मिलती थी, जिसमें अधिकतम 10,000 रुपये की बचत होती थी। लेकिन अब यह छूट बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर लागू कर दी गई है। इससे महिलाओं को ज़्यादा फायदा मिलेगा।

कैबिनेट बैठक में फैसला

यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस बैठक में कुल 37 प्रस्ताव पास किए गए। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि 11 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा।

महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ेगी

प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि इस फैसले से खासतौर पर मध्यम वर्ग की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। महिलाएं संपत्ति की मालिक बन सकेंगी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।

यह कदम सरकार के ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम को भी मज़बूत करेगा, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाया जा रहा है। यह कदम महिलाओ की आर्थिक रूप से मदद करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मोका मिलेगा

यह भी पड़े:- Monsoon Session: संसद में फिर गरमाया माहौल, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बाधित, SIR पर विपक्ष का हंगामा और

सरकार का साफ मकसद

केंद्र सरकार ने भी बजट 2024 में महिलाओं के पक्ष में स्टाम्प शुल्क कम करने की बात कही थी। यूपी सरकार का ये कदम उसी दिशा में एक ठोस पहल माना जा रहा है। इससे महिलाओं को संपत्ति के मालिक बनने का हक मिलेगा और उनका सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा।

इस फैसले से क्या फायदा होगा?

  • 1% स्टाम्प शुल्क में छूट मिलेगी।
  • अधिकतम 1 लाख रुपये तक की बचत हो सकेगी।
  • मध्यम वर्ग की महिलाओं को सीधे फायदा मिलेगा।