Delhi Yamuna Water Level Update:- राजधानी दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह चेतावनी सीमा के बेहद करीब पहुंच गया है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंताएं काफी बाद गई है आपको बतादे

Image:- Amar Ujala

ताजा जानकारी के अनुसार, बुधवार को यमुना का जलस्तर 204.13 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो कि चेतावनी बिंदु 204.50 मीटर से महज 0.37 मीटर नीचे है। वहीं गुरुवार सुबह पुराने लोहे के पुल पर जलस्तर घटकर 203.29 मीटर दर्ज किया गया, लेकिन स्थिति अभी भी सतर्कता की मांग कर रही है।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, इस सप्ताह मानसून के दौरान पहली बार हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। मंगलवार देर रात करीब 54,707 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो इस सीजन का सबसे ऊँचा स्तर रहा। यह पानी 48 से 50 घंटे में दिल्ली तक पहुंचता है, जिससे अगले दो दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पिछली घटनाओं से तुलना

साल 2024 की भारी बारिश के बावजूद दिल्ली अब तक चेतावनी स्तर को छूने से बची रही है। सितंबर 2024 में यमुना का जलस्तर 204.38 मीटर तक पहुंचा था।
वहीं, जुलाई 2023 की भयावह बाढ़ अब भी लोगों के ज़ेहन में ताज़ा है, जब यमुना ने 208.66 मीटर का रिकॉर्ड स्तर छू लिया था और हथिनीकुंड से 3.59 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया था।

यह भी पड़े:- SIR विवाद पर गरमाया बिहार: तेजस्वी का चुनाव बहिष्कार का संकेत, बदल सकता है सियासी समीकरण

प्रशासन अलर्ट मोड में

जलस्तर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग, आपदा प्रबंधन टीमें और दिल्ली सरकार की एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। संभावित खतरे को टालने के लिए बचाव और राहत के सभी उपाय सक्रिय कर दिए गए हैं।

यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर एक बार फिर राजधानी को चिंता में डाल रहा है। अगर अगले 48 घंटे में जलस्तर चेतावनी बिंदु पार करता है, तो प्रशासन को तुरंत एक्शन लेना होगा। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह नदी के किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें

यदि आप Breaking News In HindiLatest News, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट JKS TV NEWS पर जाएँ: