रूस-यूक्रेन युद्ध:- आपको बतादे की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। और उस ब्यान में उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। और कहा की हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गहरा तनाव इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता एक-दूसरे के प्रति बेहद नकारात्मक भावनाएं रखते हैं, जिससे किसी भी समझौते तक पहुंचना आसान नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने उम्मीद जताई कि समाधान जल्द सामने आ सकता है।
पुतिन से हमले रोकने की अपील
आपको बतादे की राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि हाल ही में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कीव समेत यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर हमले कुछ समय के लिए रोकने का आग्रह किया। ट्रंप के अनुसार, मौजूदा समय में दोनों देशों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसे देखते हुए अस्थायी विराम जरूरी माना गया।
जमीनी हालात अब भी चिंताजनक
हालांकि, कूटनीतिक प्रयासों के बीच युद्ध की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। यूक्रेन प्रशासन के मुताबिक, जापोरिजिया क्षेत्र में हुए हालिया ड्रोन हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में रूस बड़े सैन्य अभियान की तैयारी कर सकता है।
यह भी पड़े ISS पर जाने वाला पहला भारतीय कौन? जवाब चौंका देगा!
वार्ता के लिए मास्को का प्रस्ताव
इधर, रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को मास्को में सीधी बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यदि यूक्रेन वार्ता के लिए सहमत होता है, तो रूस पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका की मध्यस्थता से इस सप्ताह के अंत में शांति वार्ता होने की संभावना है। यह पहल हाल ही में अबू धाबी में हुई रूस-यूक्रेन-अमेरिका की त्रिपक्षीय बैठक के बाद सामने आई है।
आगे क्या?
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा बातचीत युद्ध को रोकने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है। हालांकि, दोनों देशों के नेतृत्व के बीच अविश्वास और लंबे समय से चला आ रहा संघर्ष शांति प्रक्रिया को जटिल बना सकता है।
