अमेठी। जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र से प्रशासनिक लापरवाही का एक चिंताजनक और जीता जगता मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे लगा बिजली का ट्रांसफार्मर और उसका खंभा पिछले करीब पांच वर्षों से झुकी हुई स्थिति में खड़ा है। यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खंभा किसी भी समय गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार विभाग अब तक इस खम्भे को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है।

आपको बता दें यह मामला सेमरौता-हेदरगढ़ मार्ग पर स्थित टिकरी के गदुपापुर के पास का है, जहां सड़क के बिल्कुल किनारे पर बिजली का ट्रांसफार्मर और खंभा खतरनाक तरीके से झुका हुआ दिखाई देता है। आपको बता दें इस सड़क से रोज़ बड़ी संख्या में वाहन और ग्रामीण गुजरते हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है।
रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही
आपको बता दें स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला एक मुख्य रास्ता है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन, बाइक सवार और पैदल यात्री गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बिल्कुल किनारे झुका हुआ यह बिजली का खंभा किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता है।

आपको बता दें मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वाहन चालक इस झुके हुए खंभे को देखकर घबरा जाते हैं, खासकर रात के समय जब दृश्यता कम होती है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।
पांच वर्षों से नहीं हुई मरम्मत
वहाँ मोजूद ग्रामीणों का आरोप है कि यह खंभा पिछले लगभग पांच वर्षों से इसी स्थिति में खड़ा है। इस दौरान कई बार बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन शिकायतों पर कोई भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही दिया गया, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और भी बढ़ती जा रही है।
बिजली आपूर्ति पर भी पड़ सकता है असर
यदि यह खंभा गिर जाता है तो न केवल बड़ा हादसा हो सकता है बल्कि आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को समय रहते टाला जा सके।
रात के समय बढ़ जाता है खतरा
ग्रामीणों के मुताबिक दिन के समय इस सड़क से गुज़र रहे लोग सावधानी बरत लेते हैं, लेकिन रात के समय यह खंभा और ज्यादा खतरनाक हो जाता है। अंधेरे में वाहन चालक इस झुके हुए खंभे को समय पर देख नहीं पाते, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
ऐसे में यदि बिजली विभाग द्वारा या किसी भी विभाग द्वारा समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में किसी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
आपको बता दें इस खम्बे के आस पास रह रहे स्थानीय लोगों द्वारा कई बार बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सेमरौता-हेदरगढ़ मार्ग पर टिकरी के गदुपापुर के पास लगे इस झुके हुए ट्रांसफार्मर और खंभे को तुरंत ठीक कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी। लोगों का मानना है कि ऐसी लापरवाही से आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
सुरक्षा के लिए जरूरी है तत्काल कदम
विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और मरम्मत बेहद जरूरी होती है। यदि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या झुकाव दिखाई देता है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाना चाहिए।
इस तरह की समस्याओं को नजरअंदाज करना न केवल दुर्घटना का कारण बन सकता है बल्कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकता है।
