हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी बड़ी खबर : ईरान के एक और मुख्य व्यक्ति की इजराइल हमले में मौत आपको बता दें मध्य पूर्व में पहले से जारी तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के प्रमुख रियर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी को लेकर इजरायली मीडिया ने बेहद ही चौंकाने वाला दावा किया है।

हालांकि, इस खबर की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर नई चिंताएं जरूर पैदा कर दी हैं।
तंगसीरी की मौत का दावा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
आपको बता दें इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान के दौरान ईरान के बंदर अब्बास में अलीरेजा तंगसीरी की मौत हो गई।
हालांकि, अभी तक इजराइल के इस दावे पर अभी तक ईरान की सरकार या सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है जिससे साफ हो सकें । वहीं, इजरायली सेना ने भी इस ऑपरेशन को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई पुष्टि या टिप्पणी नहीं की है। ऐसे में यह खबर फिलहाल दावों और अटकलों तक ही सीमित है।
कौन थे ईरान के अलीरेजा तंगसीरी?
आपको बता दें ईरान के अलीरेजा तंगसीरी वर्ष 2018 से IRGC की नौसेना के कमांडर थे और ईरान की समुद्री रणनीति के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे।
उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से यह बात भी कही थी कि जरूरत पड़ने पर ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है। इस रणनीति के कारण वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में रहते थे।
तंगसीरी को ईरान की समुद्री सैन्य क्षमता को मजबूत करने और खाड़ी क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने के लिए जाना जाता था।
यह भी पढ़ें : ईरान संकट में नई जंग: तेल से आगे बढ़कर ‘डॉलर vs युवान’ की लड़ाई
हॉर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है इतना अहम?
हॉर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मार्ग है।
आपको बता दें इस रास्ते से दुनिया के कुल तेल निर्यात का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। यदि इस मार्ग में किसी भी प्रकार की कोई बाधा आती है, तो इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
इसी कारण, इस क्षेत्र में किसी भी सैन्य गतिविधि या तनाव को पूरी दुनिया बेहद गंभीरता से देखती है।
ईरान की रणनीतिक समुद्री ताकत का केंद्र
,मिली जानकारी के अनुसार बंदर अब्बास ईरान का एक प्रमुख बंदरगाह शहर है, जो हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बहुत करीब स्थित है।
बता दें यह जगह IRGC की नौसेना गतिविधियों का अहम केंद्र माना जाता है। यहां से ईरान अपनी समुद्री रणनीतियों और ऑपरेशनों को संचालित करता है।
इसी वजह से, यदि यहां किसी बड़े सैन्य हमले की पुष्टि होती है, तो यह ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें : होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले भारत के दो LPG टैंकर: ‘शिवालिक’ के बाद ‘नंदा देवी’ भी पहुंचा खुले
क्षेत्रीय तनाव में और बढ़ोतरी की आशंका
आपको बता दें हाल के दिनों में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य गतिविधियों में बहुत तेजी देखी गई है। ऐसे में तंगसीरी की कथित मौत की खबर इस तनाव को और बढ़ा सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इजराइल का यह दावा सच साबित होता है, तो इससे न केवल ईरान की समुद्री क्षमता प्रभावित होगी, बल्कि क्षेत्र में नए सैन्य टकराव की आशंका भी बढ़ सकती है।
निष्कर्ष
अलीरेजा तंगसीरी की मौत को लेकर सामने आए दावे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है। हालांकि, जब तक ईरान या इजरायल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं कही जा सकती।
फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें इस घटनाक्रम पर टिकी हैं, क्योंकि इसका असर न केवल मध्य पूर्व की राजनीति बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है।
