सुपरस्टार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने अनुशासन और काम के प्रति समर्पण से लोगों को चौंका दिया है। आपको बता दें अमिताभ बच्चन करोड़ों की संपत्ति और लंबा सफल करियर होने के बावजूद भी, 83 वर्ष की उम्र में भी वे एक दिन की छुट्टी लेना भी पसंद नहीं करते हैं।

आपको बता दें हाल ही में उन्होंने खुद इस आदत के पीछे की वजह साझा की, जो न सिर्फ दिलचस्प है बल्कि प्रेरणादायक भी है।
क्यों नहीं लेते अमिताभ बच्चन छुट्टी?
आखिर क्या वजह है की अमिताभ बच्चन एक भी दिन की छुट्टी लेना पसंद नहीं करते हैं बता दें महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि बिना काम के दिन बिताना उन्हें असहज कर देता है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि जब उनका दिन बिना किसी तय योजना या काम के गुजरता है, तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे दिन अधूरा रह गया हो।
उनके अनुसार, सालों से बनी दिनचर्या और अनुशासन अचानक टूट जाए तो मानसिक रूप से बेचैनी होने लगती है। यही कारण है कि वे खुद को हमेशा व्यस्त रखना पसंद करते हैं।
83 की उम्र में भी काम के प्रति जुनून
आपको बता दें जहां लोग आमतौर पर इस उम्र में आराम करना पसंद करते हैं बजाय काम करने के, वहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन आज भी वही जवानी वाली पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ वे टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के जरिए भी दर्शकों से जुड़े रहते हैं पर साथ ही अपनी लाइफ में सबसे ज्यादा एक्टिव भी रहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि लगातार काम करते रहने की आदत ने उनके जीवन को एक दिशा दी है। अगर वे काम से दूर रहते हैं, तो उन्हें मानसिक तनाव और असंतुलन महसूस होता है।
यह भी पढ़ें : बादशाह से शादी की खबरों के बीच चर्चा में ईशा रिखी, जानिए कौन हैं ये पंजाबी अभिनेत्री
खाली समय क्यों बन जाता है तनाव का कारण?
अमिताभ बच्चन के अनुसार, कुछ लोगों के लिए खाली समय आराम और सुकून लाता है, लेकिन उनके लिए यह उल्टा असर करता है। जब चीजें तय योजना के अनुसार नहीं होतीं, तो उन्हें तनाव महसूस होने लगता है।
उनका मानना है कि बिना उद्देश्य के बिताया गया समय दिमाग और शरीर दोनों पर नकारात्मक प्रभाव तेजी से डाल सकता है। इसलिए वे अपने दिन को हमेशा किसी न किसी काम में व्यस्त रखते हैं।
1600 करोड़ की नेटवर्थ, फिर भी काम से दूरी नहीं
रिपोर्ट्स के अनुसार, आपको बता दें साधारण दिखने वाले अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति करीब 1600 करोड़ रुपये है। इतनी बड़ी आर्थिक सफलता के बावजूद, उनका नजरिया बिल्कुल अलग है।
वे मानते हैं कि काम केवल पैसे कमाने का जरिया नहीं, बल्कि जीवन को सक्रिय और संतुलित रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यही सोच उन्हें आज भी लगातार काम करने के लिए प्रेरित करती है।
यह भी पढ़ें : Dangal गर्ल Zaira Wasim ने की गुपचुप शादी! फैंस चौंके, पति का चेहरा अभी भी रहस्य
पृष्ठभूमि: छह दशक का शानदार करियर
जानकारी के लिए आपको बता दें अमिताभ बच्चन का फिल्मी सफर छह दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है और आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है।
उनकी मेहनत, अनुशासन और काम के प्रति ईमानदारी ने उन्हें सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बना दिया है।
अमिताभ बच्चन की यह सोच हमें यह सिखाती है कि सफलता केवल संपत्ति से नहीं मापी जाती, बल्कि जीवन के प्रति हमारे दृष्टिकोण से तय होती है।
1600 करोड़ की नेटवर्थ होने के बावजूद उनका काम के प्रति समर्पण यह दिखाता है कि अगर जुनून और अनुशासन हो, तो उम्र और आराम जैसी चीजें पीछे रह जाती हैं। उनका यह नजरिया आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
