MCD का डिजिटल कदम : सभी अभिभावकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आपको बता दें दिल्ली नगर निगम (MCD) ने शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में एक अहम पहल करते हुए अपने दिल्ली 1514 स्कूलों के लिए एक नया वेब ऐप लॉन्च किया है। लॉन्च किए गए इस प्लेटफॉर्म के जरिए अब अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे बनाए गए इस अप्प पर आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

MCD का डिजिटल कदम

शिक्षा प्रणाली को डिजिटल बनाने की बड़ी पहल

आपको बता दें एमसीडी द्वारा लॉन्च किया गया यह वेब ऐप स्कूल और अभिभावकों के बीच की दूरी को कम करने का एक प्रयास है। इस अप्प के ज़रिये अब अभिभावकों को बच्चों की प्रगति जानने के लिए स्कूल जाने या रिपोर्ट कार्ड का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

इस ऐप के माध्यम से वे बच्चों की दैनिक उपस्थिति, गृहकार्य, कक्षा में की गई गतिविधियां और शैक्षणिक प्रदर्शन को रियल टाइम में देख सकेंगे बिना किसी परेशानी के। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर अभिभावकों की बेहतर निगरानी भी संभव हो पाएगी।

प्रतिभाशाली छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

कार्यक्रम के दौरान महापौर Raja Iqbal Singh ने 500 मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की। प्रत्येक छात्र के खाते में 1000 रुपये की राशि सीधे डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर की गई।

यह पहल एक निजी संस्था के सहयोग से की गई, जिसका उद्देश्य आर्थिक सहायता के साथ-साथ छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

रियल टाइम अपडेट से अभिभावकों को मिलेगी सुविधा

दिल्ली महापौर ने बताया कि लागू किए गय इस वेब ऐप के जरिए अब अभिभावक अपने बच्चों की हर शैक्षणिक गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। रियल टाइम अपडेट मिलने से वे समय पर जरूरी कदम उठा पाएंगे और बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य: CBSE का बड़ा फैसला, स्कूलों को 7 दिन में लागू करने का निर्देश

इससे स्कूल और अभिभावकों के बीच संवाद भी मजबूत होगा, जो बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है।

अधिकारियों ने की पहल की सराहना

आपको बता दें यह एक बड़ी खुशखबरी है की अब माता पिता अपने बच्चों पर घर बैठे है पूरी निगरानी रख पायेंगें की उनका बच्चा स्कूल में क्या कर रहा है और क्या नहीं स्थायी समिति की अध्यक्ष Satya Sharma ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि निगम के पास समर्पित शिक्षकों की एक मजबूत टीम है, जो बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने जोर दिया कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना उसका अधिकार है।

वहीं शिक्षा समिति के अध्यक्ष Yogesh Verma ने कहा कि यह वेब ऐप तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड के माध्यम से अभिभावक आसानी से इस ऐप तक पहुंच सकते हैं और सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नई पहल

दिल्ली एमसीडी ने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए “निगम श्री” स्कूलों की शुरुआत भी की है। पीएम श्री और सीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर बनाए गए ये 24 नए स्कूल आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षण व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए मानक स्थापित करने का लक्ष्य रखते हैं।

यह भी पढ़ें : अब माता-पिता कहीं से भी खरीद सकेंगे स्कूल की किताबें और यूनिफॉर्म, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक

एमसीडी का यह डिजिटल कदम शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वेब ऐप के माध्यम से अभिभावकों को सशक्त बनाने और छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का यह प्रयास आने वाले समय में शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।