Mukul Choudhary Biography in Hindi : भारतीय क्रिकेट जगत में हर सीजन कुछ नए चेहरे दिखते हैं, लेकिन आपको बता दूँ बहुत कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपने शुरुआती मौके में ही सबका ध्यान अपनी और खींच लेते हैं। आपको बता दूँ राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले युवा विकेटकीपर-और शानदार बल्लेबाज मुकुल चौधरी इसी श्रेणी में शामिल हो चुके हैं।

आईपीएल 2026 में उनके ज़बरदस्त प्रदर्शन ने उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया है और अब उन्हें भविष्य के एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में देखा जा रहा है।
मुकुल चौधरी का शुरुआती जीवन और पृष्ठभूमि
चलिए आपको क्रिकटर मुकुल चौधरी की पूरी जानकारी देते हैं उनका जीवन कब शुरू हुआ और कैसे वो यहाँ तक पहुँचे आपको बता दें मुकुल चौधरी का जन्म 6 अगस्त 2004 को राजस्थान के झुंझुनू में हुआ। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका झुकाव साफ दिखाई देता था। उन्होंने स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेलते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा और धीरे-धीरे उम्र वर्ग (एज ग्रुप) क्रिकेट में पहचान बनानी शुरू की।
उनकी मेहनत और लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें राजस्थान की घरेलू टीम तक पहुंचाया। खास बात यह रही कि उन्होंने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
परिवार का योगदान और सपोर्ट सिस्टम
आपको बता दें मुकुल चौधरी का परिवार हमेशा से ही उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहा उनको किसी बात की कोई दिक्कत नहीं होने दी। वहीँ उनके पिता ने उनके क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनके सपनों को प्राथमिकता दी और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के अवसर दिलाए।
यह भी पढ़ें : कौन हैं मुकुल चौधरी? IPL 2026 में आखिरी गेंद पर दिलाई जीत, संघर्ष और धोनी से प्रेरणा की पूरी कहानी
हालांकि मुकुल अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक रूप से ज्यादा साझा नहीं करते, लेकिन यह साफ है कि उनके पीछे एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम रहा है शुरू से ही रहा है।
क्रिकेट करियर और आंकड़े
घरेलू क्रिकेट में मुकुल चौधरी ने सीमित अवसरों में ही अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है।
घरेलू प्रदर्शन (संक्षेप में)
- फर्स्ट क्लास: 3 मैच, 51 रन
- लिस्ट ए: 1 मैच, 5 रन
- टी20: 7 मैच, 210 रन (औसत 42 के आसपास)
हाल ही में हुए टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन खास तौर पर बेहद ही प्रभावशाली रहा है, जहां उन्होंने एक आक्रामक और जिम्मेदार बल्लेबाज के रूप में खुद को साबित किया है।
IPL 2026 में शानदार एंट्री
आईपीएल 2026 मुकुल चौधरी के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हुआ। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जो उनके टैलेंट पर फ्रेंचाइजी के भरोसे को दिखाता है।
यह भी पढ़ें : Asia Cup 2025: सरकार ने भारत को एशिया कप में पाकिस्तान से मुकाबला खेलने से नहीं रोका
केकेआर के खिलाफ यादगार पारी
आपको बता दें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुकुल ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए और टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई इसी को लेकर उनकी आज दुनिया बार में चर्चा हो रही है।
उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 के आसपास रहा, जो दर्शाता है कि वह तेज गति से रन बनाने में सक्षम हैं। इस मैच ने उन्हें एक उभरते हुए फिनिशर के रूप में स्थापित कर दिया।
डेथ ओवर्स में कमाल का प्रदर्शन
मुकुल चौधरी की सबसे बड़ी खासियत उनका शांत स्वभाव और दबाव में खेलने की क्षमता है। डेथ ओवर्स में जब टीम को तेजी से रन चाहिए होते हैं, तब उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण छक्के लगाए।
उनकी शॉट सिलेक्शन और मैच की स्थिति को समझने की क्षमता उन्हें अन्य युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
नेट वर्थ और कमाई के स्रोत
रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 तक मुकुल चौधरी की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच मानी जा रही है।
आय के मुख्य स्रोत ये सभी हैं
- आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट (लगभग ₹2.6 करोड़)
- घरेलू क्रिकेट मैच फीस
- ब्रांड एंडोर्समेंट (शुरुआती स्तर पर)
- प्रदर्शन आधारित बोनस
इस खेल जगत में जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ेगा, उनकी कमाई में भी तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है और बढेगी भी।
यह भी पढ़ें : भारत के टी20 में अब तक का सबसे खतरनाक युवा डुओ – तिलक और रिंकू ने तोड़ा हर रिकॉर्ड
खेलने का अंदाज और ताकत
मुकुल चौधरी आधुनिक टी20 क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। उनकी प्रमुख खूबियां इस प्रकार हैं:
- दबाव में शांत और संतुलित बल्लेबाजी
- मिडिल ऑर्डर में मजबूत भूमिका
- मैच खत्म करने की क्षमता (फिनिशिंग स्किल)
- भरोसेमंद विकेटकीपिंग
क्यों खास हैं मुकुल चौधरी
जिस तरह से उन्होंने आईपीएल में अपना दमदार परफॉरमेंस किया है उसके अनुसार मुकुल चौधरी को भविष्य के सितारे के रूप में देखा जा रहा है। इसके पीछे कई कारण हैं:
- कम उम्र में बड़ा मंच मिला
- दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता
- आईपीएल टीम का भरोसा
- लगातार सुधार की संभावना
अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे और भी मैच में, तो आने वाले समय में भारतीय टी20 टीम में भी जगह बना सकते हैं।
मुकुल चौधरी का सफर अभी शुरुआत में है, लेकिन उन्होंने जो संकेत दिए हैं, वे काफी सकारात्मक हैं। आईपीएल 2026 में उनकी पारियां दिखाती हैं कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी बन सकते हैं। मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा के साथ मुकुल आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का एक अहम नाम बन सकते हैं।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
