दिल्ली मेयर चुनाव 2026 : दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है आपको बता दें दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव की तारीख तय हो गई है।

29 अप्रैल को होने वाले इस महापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और विभिन्न दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। आपको बता दें यह चुनाव न केवल एमसीडी की सत्ता संतुलन को तय करेगा, बल्कि दिल्ली के विकास कार्यों की दिशा भी प्रभावित करेगा।
29 अप्रैल को मतदान, 23 अप्रैल तक नामांकन
आपको बता दें एमसीडी प्रशासन ने महापौर और उपमहापौर चुनाव के लिए पूरा कार्यक्रम तय कर दिया है। आपको बता दें इस चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जिसकी अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना नाम वापस लेने का भी अवसर दिया जाएगा। इसके बाद 29 अप्रैल को निगम सदन की बैठक के दौरान मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है।
निगम सचिव कार्यालय में दाखिल होंगे नामांकन
आपको बता दें इस बार चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह राजनीतिक दलों के बीच ही सीमित रहेगी, क्योंकि एमसीडी में अब कोई निर्दलीय पार्षद नहीं बचा है। सभी पार्षद अपने-अपने दलों के समर्थन से निगम सचिव कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सकें किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें : असम पुलिस की दिल्ली में कार्रवाई: पवन खेड़ा के घर पहुंची टीम, आरोपों पर तेज हुआ सियासी घमासान
संख्या बल के आधार पर भाजपा मजबूत स्थिति में
आपको बता दें एमसीडी में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। पूर्ण बहुमत होने के कारण महापौर और उपमहापौर दोनों पदों पर भाजपा की जीत की संभावना अधिक बताई जा रही है।
हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) भी इस मुकाबले को आसान नहीं बनने देना चाहती और रणनीतिक बैठकों के जरिए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
स्थायी समिति के तीन सदस्यों का भी होगा चुनाव
आपको बता दें महापौर और उपमहापौर चुनाव के साथ ही स्थायी समिति के तीन सदस्यों का चुनाव भी कराया जाएगा। यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी हो गई है क्योंकि समिति के छह में से तीन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
सेवानिवृत्त हुए सदस्यों में दो आम आदमी पार्टी और एक भाजपा से थे। वर्तमान स्थिति को देखते हुए भाजपा यहां भी बढ़त बना सकती है और तीन में से दो सीटों पर कब्जा जमाने की संभावना है। इससे स्थायी समिति में उसकी पकड़ और मजबूत हो सकती है।
यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा vs AAP: पंजाब के मुद्दों पर विवाद गहराया, सांसद ने वीडियो जारी कर दिया जवाब
राजनीतिक दलों की रणनीति तेज
आपको बता दें इस चुनाव की तारीख घोषित होते ही दोनों प्रमुख दलों ने अपनी रणनीति पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा जहां भी अपनी बढ़त को बनाए रखने की पूरी कोशिश में है, वहीं आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए नए समीकरण तैयार कर रही है।
इन बैठकों में उम्मीदवार चयन, वोट मैनेजमेंट और पार्षदों के समर्थन को सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
क्यों अहम है महापौर चुनाव?
अब समझते हैं आखिर क्यों ज़रूरी है महापौर चुनाव का होना आपको बता दें एमसीडी में महापौर का पद केवल औपचारिक नहीं होता, बल्कि यह शहर के प्रशासनिक फैसलों और विकास योजनाओं पर गहरा प्रभाव भी डालता है। महापौर की भूमिका नगर निगम की नीतियों, बजट आवंटन और परियोजनाओं की प्राथमिकताओं को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसी वजह से इस साल 29 अप्रैल को होने वाला यह चुनाव दिल्ली की नगर राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
दिल्ली नगर निगम के महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म हो चुका है। जहां भाजपा संख्या बल के आधार पर मजबूत नजर आ रही है, वहीं आम आदमी पार्टी भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने में जुटी है।
अब सभी की नजर 29 अप्रैल पर टिकी है, जब यह तय होगा कि दिल्ली एमसीडी की कमान किसके हाथ में जाएगी और आने वाले समय में शहर की विकास दिशा क्या होगी।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
