दिल्ली में पेड़ों की कटाई पर सख्ती : पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। आपको बता दें अब से पेड़ों की अवैध कटाई करने वालें या उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों पर अब तुरंत और सख्त कार्रवाई होगी। यह कड़ा नियम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू की गई है, जिसका उद्देश्य है राजधानी दिल्ली को हराभरा बनाए रखना और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है।

पेड़ों की सुरक्षा के लिए नई SOP लागू
आपको बता दें दिल्ली सरकार ने पेड़ों की सुरक्षा को प्रमुख प्राथमिकता देते हुए एक नई SOP जारी की है। इस SOP के तहत अब किसी भी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई या नुकसान की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को अब किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस नई व्यवस्था के जरिए प्रशासनिक स्तर पर निगरानी को मजबूत किया गया है, ताकि नियम केवल कागजों तक सीमित न रहें बल्कि जमीन पर भी प्रभावी तरीके से लागू हों।
24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम
आपको बता दें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में 24×7 निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है। इसके नई लागू की गई प्रणाली के तहत विशेष कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां हर शिकायत पर तुरंत नजर रखी जाएगी।
इन कंट्रोल रूम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी घटना प्रशासन की नजर से छूट न सके। हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अधिकारियों को मिले अधिक अधिकार
आपको बता दें इस नई SOP के तहत वन विभाग के फील्ड अधिकारियों—जैसे बीट ऑफिसर और ट्री ऑफिसर—को अतिरिक्त अधिकार दिए गए हैं। अब ये अधिकारी मौके पर ही कार्रवाई कर सकते हैं अगर कोई भी व्यक्ति वनों की कटाई करता हुआ देखा गया तो।
- अब अधिकारी अवैध कटाई को तुरंत रोक सकते हैं इनके पास यह अधिकार होंगें
- जिन उपकरणों के द्वारा पेड़ो की कटाई की जा रही है उन उपकरणों को मौके पर जब्त कर सकते हैं
- आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता ले सकते हैं
- अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय कर सकते हैं
यह भी पढ़ें : राज्यसभा से पास हुआ National Creator Economy Bill 2026: अब YouTube और Digital Creators को मिला
इससे कार्रवाई की प्रक्रिया तेज और प्रभावी होगी, जिससे दोषियों के बच निकलने की संभावना कम हो जाएगी।
जनता की भागीदारी बनी अहम कड़ी
आपको बता दें इस पूरी व्यवस्था में आम जनता की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रखी गई है। अब कोई भी नागरिक पेड़ों को नुकसान पहुंचते हुए देखे तो सीधे शिकायत दर्ज करा सकता है।
शिकायत करने के तरीके
- टोल-फ्री नंबर: 1800118600
- ऑनलाइन पोर्टल: सरकार द्वारा शुरू किया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म
इससे नागरिकों को सीधे पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैनाती
आपको बता दें इस नई व्यवस्था के तहत क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी गठित की गई है। जैसे ही कोई शिकायत दर्ज होती है, यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है।
- घटनास्थल पर जांच करती है
- फोटो और वीडियो के रूप में सबूत जुटाती है
- मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करती है
इस प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ेगी और दोषियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, कहा- ‘मुझे असुरी शक्तियों से डर नहीं, तूफानों से जूझने की आदत है’
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
दिल्ली जैसे महानगर में बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली के बीच यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस SOP को प्रभावी तरीके से लागू किया गया, तो यह शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
दिल्ली सरकार की यह नई पहल साफ तौर पर दर्शाती है कि अब पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। सख्त नियम, 24 घंटे निगरानी, तेज कार्रवाई और जनता की भागीदारी—इन सभी के संयोजन से पेड़ों की सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस SOP का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव पड़ता है और दिल्ली की हरियाली को कितना फायदा मिलता है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
