हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की बड़ी भागीदारी के साथ एक व्यापक प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और पार्टी के मुख्य संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया। आपको बता दें इस प्रदर्शन का केंद्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के बढ़ते मानसिक दबाव जैसे मुद्दे रहे।

आपको बता दें आंदोलन में शामिल लोगों ने दावा किया है कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े विवादों और प्रशासनिक कमियों ने छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर और बड़ी चिंता पैदा की है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों को सरकार के सामने प्रमुख मांगों के रूप में रखा गया।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग क्यों बनी आंदोलन का मुख्य मुद्दा
अब समझते हैं आखिर भारत के सिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफे की मांग इस प्रदर्शन का मुख्य कारण क्यों बनी आपको बता दें प्रदर्शन में शामिल लोगों की सबसे प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी रही।
आपको बता दें प्रदर्शनकारियों का साफ़ कहना था कि देश में आयोजित कई महत्वपूर्ण और बड़ी परीक्षाओं को लेकर सामने आए विवादों ने छात्रों और अभ्यर्थियों का भरोसे को पूरी तरह से तोड़ दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि परीक्षा संचालन, मूल्यांकन प्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार उठ रहे सवालों पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षा केवल प्रशासनिक विषय नहीं बल्कि करोड़ों युवाओं के भविष्य का सवाल है और इस पर जवाबदेही तय होना बहुत ही जरूरी है।
ये भी पढ़ें : Delhi High Court News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर तत्काल रोक नहीं, कोर्ट ने जल्द सुनवा
प्रदर्शनकारियों की 5 प्रमुख मांगें क्या हैं?
आपको बता दें इस प्रदर्शन की 5 मुख्य ऐसी मांगें हैं जो केंद्र में बैठी सरकार को सुननी ही होगी।
1. परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और प्रशासनिक जिम्मेदारी तय हो
आपको बता दें प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने मांग की कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी के मामले में स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए। उनका कहना है कि छात्रों को अनिश्चितता का सामना नहीं करना चाहिए।
2. सभी राष्ट्रीय परीक्षाओं में पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था लागू हो
इस आंदोलन में शामिल लोगों ने मांग रखी कि मेडिकल, बोर्ड, भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाया जाए।
उनकी मांगों में शामिल बिंदु:
- परीक्षा प्रक्रिया का स्वतंत्र ऑडिट
- परिणाम प्रणाली में पारदर्शिता
- तकनीकी निगरानी मजबूत करना
- मूल्यांकन प्रक्रिया को स्पष्ट बनाना
3. डिजिटल शिक्षा प्रणाली लागू करने से पहले तैयारी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
आपको बता दें प्रदर्शन के दौरान डिजिटल शिक्षा को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई।
कई अभिभावकों और छात्रों का कहना था कि तेजी से डिजिटल सिस्टम लागू किए जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा और सिस्टम स्थिरता पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।
उनकी प्रमुख मांगें:
- शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण
- डिजिटल प्लेटफॉर्म की तकनीकी जांच
- डेटा सुरक्षा मानकों को मजबूत करना
- चरणबद्ध तरीके से बदलाव लागू करना
ये भी पढ़ें : खान सर कोचिंग विवाद: वायरल फायरिंग वीडियो के बाद पुलिस जांच तेज, बॉडीगार्ड से पूछताछ और नए सवाल खड़े
4. संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सामान्य किया जाए
वहीँ इस प्रदर्शन के दौरान मणिपुर सहित उन क्षेत्रों का मुद्दा भी सामने आया जहां लंबे समय से सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होने की बात कही गई।
आंदोलन में शामिल लोगों का कहना था कि ऐसे क्षेत्रों के छात्रों को वैकल्पिक और सुरक्षित शिक्षा विकल्प उपलब्ध कराए जाने चाहिए ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षा को आपात प्राथमिकता के रूप में लिया जाए।
5. छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता मिले
इस प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर रहा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार परीक्षा दबाव, परिणामों की अनिश्चितता और भविष्य को लेकर तनाव छात्रों पर गंभीर मानसिक प्रभाव डाल रहे हैं।
उन्होंने मांग रखी कि:
- राष्ट्रीय छात्र सहायता हेल्पलाइन बने
- संस्थानों में काउंसलिंग सुविधाएं बढ़ाई जाएं
- परीक्षा तनाव प्रबंधन कार्यक्रम शुरू हों
- मानसिक स्वास्थ्य सहायता आसान बनाई जाए
ये भी पढ़ें : अभिजीत दिपके की भारत वापसी का ऐलान: 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठेगी मांग
सोशल मीडिया से मैदान तक पहुंचा आंदोलन
आपको बता दें यह प्रदर्शन केवल ऑनलाइन चर्चा तक सीमित नहीं रहा। बल्कि एक बहुत बड़ी संख्या में छात्र, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, युवा पेशेवर और अभिभावक जंतर-मंतर पहुंचे।
कई प्रतिभागियों ने प्रतीकात्मक तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि आंदोलन लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से आगे बढ़ाया जाएगा।
शिक्षा को लेकर युवाओं की बढ़ती चिंता क्या संकेत देती है?
आपको बता दें यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि शिक्षा, रोजगार और छात्रों के भविष्य को लेकर बढ़ती सामाजिक चिंता की ओर भी संकेत करता है।
आपको बता दें देश में बड़ी संख्या में युवा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा पर निर्भर हैं। ऐसे में पारदर्शिता, मानसिक स्वास्थ्य और भरोसेमंद व्यवस्था की मांग अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक व्यापक सार्वजनिक चर्चा का विषय बनती जा रही है।
आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार और संबंधित संस्थाएं इन मांगों पर किस तरह प्रतिक्रिया देती हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
