Lucknow Coaching Fire : गर्मियों में आग लगने की ख़बरें जगह जगह से सामने आती रहती हैं आपको बता दें एक और मामला लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। हर रोज की तरह पढ़ाई करने पहुंचे छात्र कुछ ही मिनटों में ऐसी भयावह स्थिति में फंस गए जहाँ से निकल पाना बच्चों के बेहद मुश्किल हो गया, जहां हर तरफ धुआं, आग और बचने की जद्दोजहद थी।

Lucknow Coaching Fire

आपको बता दें इस हादसे में अब तक 13 छात्रों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि कई घायल छात्रों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंची मंजिलों से छलांग लगा दी, जबकि कई ने धुएं से बचने के लिए खुद को कमरों और बाथरूम में बंद कर लिया।

कैसे कुछ ही मिनटों में बदला माहौल?

बताया जा रहा है कि इस हादसे के समय कोचिंग सेंटर में नियमित कक्षाएं चल रही थीं। छात्र अपनी अपनी पढ़ाई में व्यस्त थे कि अचानक इमारत में धुआं फैलना शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरी इमारत में फ़ैल गया। शुरुआती मिनटों में कई लोगों को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

तीन मंजिला इमारत के अंदर मौजूद छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बाहर निकलने की थी। सीढ़ियों के आसपास आग और धुएं के कारण रास्ते बंद होने लगे और अंदर मौजूद छात्र घबराकर सुरक्षित रास्ता तलाशने लगे।

जान बचाने के लिए छात्रों ने उठाए जोखिम भरे कदम

कुछ छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए गंभीर कदम उठाए आपको बता दें इस हादसे के दौरान कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिलों से नीचे छलांग लगाने का फैसला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ छात्र किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई घायल हो गए।

कुछ छात्रों ने धुएं से बचने की उम्मीद में बाथरूम और बंद कमरों में खुद को सुरक्षित करने की कोशिश की। लेकिन कई जगह धुएं का असर इतना तेज था कि सांस लेना मुश्किल हो गया।

ये भी पढ़ें : Ghaziabad Fire News: गौर ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, मिनटों में 6-7 फ्लैट जलकर खाक, बाल-बाल बचे लोग

रेस्क्यू ऑपरेशन: दीवार तोड़कर निकाले गए छात्र

इस मुश्किल घडी में घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए कई ज़रूरी कदम उठाय गए इस बचाव में दमकल गाड़ियों को लगाया गया।

वहीँ आपको बता दें रेस्क्यू टीमों ने कुछ हिस्सों में दीवारें तोड़कर अंदर पहुंचने का प्रयास किया और कई छात्रों को बाहर निकाला गया। बचाए गए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

परिवारों के लिए सबसे मुश्किल इंतजार

आपको बता दें घटना के बाद कोचिंग सेंटर के बाहर परिजनों की भीड़ जमा हो गई। कई परिवार अपने बच्चों से संपर्क करने की कोशिश करते रहे।

एक परिजन ने बताया कि उनका आखिरी संपर्क फोन संदेश के जरिए हुआ था, जिसमें छात्र ने लिखा था कि वह धुएं से बचने के लिए वॉशरूम की तरफ जा रहा है। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका।

मौके पर मौजूद कई लोगों ने बताया कि पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल था और हर कोई अंदर फंसे छात्रों की जानकारी लेने की कोशिश कर रहा था।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire News: वज़ीराबाद पुलिस मालखाना में लगी भीषण आग, 150 से ज़्यादा गाड़ियाँ जलकर राख

स्थानीय लोगों ने सुनाई भयावह कहानी

आपको बता दें घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ छात्रों को बाहर निकलते देखा गया जबकि कई लोग अंदर फंसे होने की आशंका जताते रहे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग तेजी से फैली और शुरुआती समय में हालात बेहद कठिन हो गए। कुछ लोगों ने राहत कार्य में भी सहयोग किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, जांच जारी

आपको बता दें घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए जिनमें इमारत के आसपास अफरातफरी और बचाव कार्य दिखाई दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अपुष्ट वीडियो या अफवाहें साझा न करें।

ये भी पढ़ें : EV Fire Tragedy: इलेक्ट्रिक कारों में लगी आग ने समुद्र में डुबोया 3,000 गाड़ियों से भरा जहाज

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

इस हादसे के बाद कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट और नियमित सुरक्षा जांच को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट यह स्पष्ट करेगी कि आग कैसे लगी और क्या सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा था।

दरअसल लखनऊ का यह अग्निकांड सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना बन गया है। पढ़ाई और सपनों के लिए पहुंचे छात्रों को जिस भयावह परिस्थिति का सामना करना पड़ा, उसने पूरे देश को भावुक और चिंतित कर दिया है। अब सभी की नजर जांच, जिम्मेदारी तय होने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।