Ghaziabad Fire News : गर्मियों का सत्र शुरू हो चूका है अब आपको रोजाना आग लगने की कोई न कोई खबर मिलती रहेगी ऐसा ही मामला सामने आया है गाजियाबाद से आपको बता दें गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया।

ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान तक उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
सुबह-सुबह लगी आग ने मचाया हड़कंप
आपको बता दें इस बहुमंजिला इमारत में आग सुबह के वक्त लगी थी यह इमारत गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के अंतगर्त आती है अचानक आग लगने की घटना सामने आई। शुरुआत में यह आग बहुत सीमित थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह विकराल रूप लेती चली गई। तेज लपटों और धुएं के कारण लोगों को समझने का मौका तक नहीं मिला और वे तुरंत अपने घरों से बाहर निकलने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि 6 से 7 फ्लैट कुछ ही समय में पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
7वीं मंजिल से शुरू होकर 9वीं तक पहुंची आग
आपको बता दें प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह आग इतनी भीषण थी की शुरुआत सातवीं मंजिल से हुई और तेजी से आठवीं व नौवीं मंजिल तक फैल गई। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण दमकल की गाड़ियों से पानी की धार सीधे आग तक नहीं पहुंच पा रही थी, जिससे आग पर काबू पाने में शुरुआती दिक्कतें आईं।
आपको बता दें तेज हवाओं ने भी आग को फैलने में अहम भूमिका निभाई, जिससे पूरे टावर के ऊपरी हिस्से में तबाही का मंजर देखने को मिला।
यह भी पढ़ें : Delhi Fire News: वज़ीराबाद पुलिस मालखाना में लगी भीषण आग, 150 से ज़्यादा गाड़ियाँ जलकर राख
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर तैनात
आपको बता दें घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधा दर्जन से अधिक फायर टेंडर लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया, ताकि आग को और फैलने से रोका जा सके।
हालांकि शुरुआती प्रयासों में आग की तीव्रता के कारण इसे नियंत्रित करना काफी हदतक चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
AC कंप्रेसर फटने की आशंका, जांच जारी
बता दें प्रारंभिक रिपोर्ट्स में इस इमारत में आग लगने की वजह एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट बताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आग के असली कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
इस घटना में फ्लैटों में मौजूद महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।
कोई हताहत नहीं, समय रहते खाली कराए गए फ्लैट
आपको बता दें इस भीषण हादसे के बीच सबसे बड़ी राहत की खबर यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। समय रहते लोगों को फ्लैट से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से पूरी तरह से टल गया।
यह भी पढ़ें : EV Fire Tragedy: इलेक्ट्रिक कारों में लगी आग ने समुद्र में डुबोया 3,000 गाड़ियों से भरा जहाज
आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
इमारत में लगी आग इतनी भयानक थी कि इसका धुआं दूर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक से देखा जा सकता था। आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जिसने आसपास के इलाकों में भी डर का माहौल पैदा कर दिया।
गाजियाबाद की इस घटना ने एक बार फिर ऊंची इमारतों में सुरक्षा व्यवस्था और फायर फाइटिंग सिस्टम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ती हैं, ऐसे में समय रहते सुरक्षा उपायों को मजबूत करना बेहद जरूरी हो जाता है।
हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल दमकल विभाग और प्रशासन पूरी तरह स्थिति को नियंत्रित करने और जांच में जुटा हुआ है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
