Prateek Yadav Death News : उत्तर प्रदेश के एक बड़े परिवार से जुड़े उस परिवार से बुधवार सुबह बेहद ही दुखद खबर सामने आई जिस ख़बर ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया दिया। आपको बता दें समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के बेटे प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक निधन हो गया।

आपको बता दें इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
आपको बता दें जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को सुबह करीब 6:15 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था। इस मामले पर अस्पताल प्रशासन साफ़ कहना है कि जब डॉक्टरों की टीम उनके घर उन्हें देखने के लिए पहुंची, तब तक उनके शरीर में किसी प्रकार की कोई हरकत नहीं थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पत्नी अपर्णा यादव उस समय साथ नहीं थीं
आपको बता दें परिवार से जुड़ी जानकारी के अनुसार, जब प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उस समय उनकी पत्नी Aparna Yadav उनके साथ मौजूद नहीं थीं। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
इस घटना के बाद परिवार और समर्थकों में गहरा दुख देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और परिवार के आवास पर पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली हादसा: भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
अखिलेश यादव ने जताया दुख, कहा- “हर कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे”
वहीँ आपको बता दें समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav अपने छोटे भाई के निधन की खबर मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचे। और मीडिया से बातचीत में उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए बेहद कठिन समय है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक यादव हमेशा अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर बहुत गंभीर रहते थे। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने प्रतीक को अपने स्वास्थ्य और व्यवसाय पर ध्यान देने की सलाह दी थी।
उन्होंने यह भी कहा कि परिवार कानून के अनुसार हर जरूरी प्रक्रिया का पालन करेगा और जो भी कानूनी कदम आवश्यक होंगे, उन्हें अपनाया जाएगा।
राजनीति से दूर रहते थे प्रतीक यादव
हालांकि आपको बता दें प्रतीक यादव एक बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध रखते थे, लेकिन उन्होंने खुद को सक्रिय राजनीति से हमेशा दूर रखा। आपको बता दें उन्होंने ब्रिटेन की University of Leeds से पढ़ाई की थी और बाद में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े।
उन्हें फिटनेस और जिम का काफी शौक था। कई मौकों पर उन्होंने साफ कहा था कि राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है, क्योंकि उनके बड़े भाई अखिलेश यादव पहले से राजनीति में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें : CNN Founder Dies : 24 घंटे न्यूज प्रसारण की दुनिया बदलने वाले मीडिया दिग्गज को दुनिया ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा महिला मोर्चा ने स्थगित किया विरोध कार्यक्रम
आपको बता दें प्रतीक यादव के निधन के बाद राजनीतिक दलों ने भी संवेदना व्यक्त की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने लखनऊ में प्रस्तावित महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि इस दुखद घटना को देखते हुए कार्यक्रम को टालने का फैसला लिया गया है और यादव परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की संवेदना
वहीँ आपको बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति देने की प्रार्थना भी की।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में युवा जज की संदिग्ध मौत: कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े अधिकारी का शव सफदरजंग में मिला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी मौत की असली वजह
अब आपको बता दें पोस्टमार्टम आने के बाद ही साफ़ हो पायेगा की आखिर मौत की वजह क्या थी फिलहाल पूरे मामले में कई सवाल बने हुए हैं। परिवार और प्रशासन दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रतीक यादव की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।
इस घटना ने न केवल यादव परिवार बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
