नेपाल का नया कस्टम नियम : भारत-नेपाल सीमा पर दशकों से जारी आसान आवाजाही और सस्ती खरीदारी की परंपरा अब तेजी से बदलती नजर आ रही है। आपको बता दें नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों ने न केवल आम लोगों की जेब पर असर डाला है, बल्कि दोनों देशों के बीच गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नेपाल का नया कस्टम नियम

सीमा पर सख्ती: अब छोटी खरीदारी भी महंगी

आपको बता दें नेपाल सरकार ने हाल ही में एक सख्त और ज़रूरी नियम को लागू किया है, लागू किए गए नियम के तहत भारत से 100 नेपाली रुपये (लगभग 62 भारतीय रुपये) से अधिक की खरीदारी पर कस्टम ड्यूटी देना अनिवार्य कर दिया गया है।

नेपाल सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद भारत-नेपाल सीमा चौकियों पर जांच प्रक्रिया काफी कड़ी कर दी गई है। अब स्थिति यह है कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी खरीदारी के लिए भी लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

पहले जहां लोग बिना किसी परेशानी के रोजमर्रा का सामान लेकर सीमा पार कर लेते थे, अब वही प्रक्रिया समय लेने वाली और महंगी हो गई है।

भारतीय बाजार क्यों थे नेपाली लोगों की पहली पसंद?

आपको बता दें नेपाल के नागरिक लंबे समय से भारतीय बाजारों पर निर्भर रहे हैं। इसकी कई अहम वजहें भी हैं:

  • सबसे पहली वजह है कम कीमतें: आपको बता दें भारत में प्रतिस्पर्धा अधिक होने के कारण सामान काफी हद तक सस्ता मिलता है
  • बेहतर विकल्प: कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान की ज्यादा वैरायटी
  • सुलभ पहुंच: खुली सीमा नीति के कारण आवाजाही आसान

नेपाल में कई जरूरी वस्तुओं की कीमतें आम लोगों की आय के मुकाबले ज्यादा होती हैं। ऐसे में सीमावर्ती लोग रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर शादी-ब्याह तक की खरीदारी भारत से ही करते थे।

लेकिन नए नियमों ने इस सुविधा को लगभग खत्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही: 42 की मौत, राहत कार्य जारी — कई फ्लाइट डायवर्ट

62 रुपये की खरीदारी पर भी भारी टैक्स

आपको बता दें नए प्रावधानों के तहत, यदि कोई नेपाली नागरिक भारत से मामूली सामान भी खरीदता है, तो उसे नेपाल में प्रवेश करते समय 5% से लेकर 80% तक का कस्टम शुल्क देना पड़ सकता है।

अगर कोई व्यक्ति टैक्स देने से बचने की कोशिश करता है, तो उसका सामान 24 घंटे के भीतर जब्त किया जा सकता है।

पहले जहां 200 से 500 रुपये तक की खरीदारी बिना टैक्स के संभव थी, अब बेहद छोटी खरीदारी भी महंगी साबित हो रही है।

नेपाल के भीतर महंगाई का असर

आपको बता दें इस सख्ती का असर अब नेपाल के स्थानीय बाजारों में भी दिखने लगा है।

भारत से आने वाले सस्ते सामान की कमी होते ही स्थानीय दुकानदारों ने अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। इसका सबसे ज्यादा असर निम्न और मध्यम आय वर्ग पर पड़ रहा है।

आपको बता दें विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो सीमावर्ती क्षेत्रों में जीवन यापन और कठिन हो सकता है।

यह भी पढ़ें : 72 मौतों से हिला नेपाल, पीएम कार्की का चौंकाने वाला फैसला

‘रोटी-बेटी’ के रिश्तों पर मंडराता खतरा

आपको बता दें भारत और नेपाल के संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से “रोटी-बेटी” का रिश्ता रहा है, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक जुड़ाव शामिल हैं।

सीमा पार शादियां, रिश्तेदारी और रोजगार के अवसर इस संबंध की पहचान रहे हैं।

लेकिन अब जब छोटी-छोटी चीजें ले जाने पर भी टैक्स और सख्त जांच का सामना करना पड़ रहा है, तो लोगों के बीच आवाजाही कम होने की आशंका बढ़ गई है।

इसका सीधा असर इन पारंपरिक रिश्तों पर पड़ सकता है, जो वर्षों से दोनों देशों को जोड़ते आए हैं।

नीति में बदलाव क्यों?

अब समझते हैं आखिर यह बदलाव नेपाल सरकार की तरफ से क्यों किया गया है नेपाल में हाल के राजनीतिक बदलावों और स्थानीय प्रशासन में सख्ती बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार का उद्देश्य घरेलू बाजार को मजबूत करना और राजस्व बढ़ाना बताया जा रहा है।

हालांकि, इसके सामाजिक और आर्थिक प्रभावों को लेकर बहस तेज हो गई है।

नेपाल का नया कस्टम नियम आर्थिक दृष्टि से भले ही सरकार के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा हो, लेकिन इसका असर आम जनता पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें : नेपाल में बवाल: राष्ट्रपति आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्ज़ा, कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा

सीमा पार खरीदारी की परंपरा कमजोर पड़ रही है, महंगाई बढ़ रही है और सबसे बड़ी चिंता यह है कि कहीं यह सख्ती भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्तों को प्रभावित न कर दे।

आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नेपाल सरकार इस नीति में संतुलन कैसे बनाती है, ताकि आर्थिक हितों के साथ-साथ सामाजिक संबंध भी सुरक्षित रह सकें।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।