पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है जिसने सभी को चौका दिया है, आपको बता दें जहां जाने-माने धार्मिक विद्वान मौलाना मोहम्मद इदरीस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के लिए आपको बता दें यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

घात लगाकर किया गया हमला

आपको बता दें पाकिस्तान पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोलाना इदरीस पर यह हमला मंगलवार, 5 मई को Charsadda District के उत्मानजई इलाके में हुआ। आपको बता दें मौलाना मोहम्मद इदरीस अपनी गाड़ी से दारुल उलूम उत्मानजई में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, जहां उन्हें “दरस-ए-हदीस” देना था।

इसी दौरान उनके ऊपर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पहले से घात लगाकर उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में मौलाना गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद दो सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हो गए।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

आपको बता दें घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मौलाना को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि, रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बन गया।

बाद में उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव तुरंगजई में ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी की मांग

आपको बता दें इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालात को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच के आदेश

इस गंभीर और चिंताजनक मामले को गंभीरता से लेते हुए खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के प्रमुख Zulfiqar Hameed ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के कड़े और सख्त निर्देश दिए हैं।

वहीं, प्रांतीय सरकार की ओर से भी इस घटना की कड़ी निंदा की गई है। मुख्यमंत्री Sohail Afridi ने इसे बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

बढ़ती हिंसा और सुरक्षा पर सवाल

आपको बता दें खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस तरह के लक्षित हमले यह दर्शाते हैं कि क्षेत्र में अब भी अस्थिरता और हिंसा का खतरा बना हुआ है जिसे अभी भी सँभालने की ज़रुरत है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना से एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े होंगे, खासकर तब जब धार्मिक नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है।

मौलाना मोहम्मद इदरीस की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा का संकेत भी है। अब सबकी निगाहें जांच एजेंसियों पर टिकी हैं कि वे कितनी जल्दी आरोपियों को पकड़कर न्याय सुनिश्चित कर पाती हैं।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।