दिल्ली BJP को मिला नया दफ्तर:- आपको एक बड़ी खबर बतादे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई का नया कार्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा और दिल्ली का रिश्ता केवल एक शहर और पार्टी का नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सुख-दुख में साथ निभाने का रहा है।

आपको बतादे की प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज नवरात्र के पावन अवसर पर दिल्ली भाजपा को अपना नया घर मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना को 45 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बीजारोपण की शुरुआत अक्टूबर 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ के रूप में हुई थी। वर्तमान में दिल्ली भाजपा की ताकत लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और मेहनत का परिणाम है।
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से विशेष आग्रह किया कि जीएसटी सुधार का लाभ आम आदमी तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “भले ही हम विपक्ष में हों, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जनता को इसका पूरा लाभ मिले। जैसे ही हमने जीएसटी में कमी की, हिमाचल प्रदेश में सीमेंट की कीमतें बढ़ा दी गईं, जो आम जनता के हक की चीज़ थी। हमें हर कदम पर सतर्क रहना होगा और लोगों के हितों की रक्षा करनी होगी।”
उन्होंने दिल्ली भाजपा के इतिहास और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि पहले जनसंघ और फिर भाजपा ने हमेशा दिल्ली के हितों के लिए काम किया। उन्होंने विशेष रूप से 1984 के सिख दंगों का ज़िक्र किया और कहा कि उस समय दिल्ली भाजपा ने समुदाय की सुरक्षा और सहायता में कोई कमी नहीं छोड़ी।
यह भी पड़े :-श्रीलंका मठ में बड़ा हादसा: भारतीय भिक्षु समेत सात की मौत, छह घायल
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली में भाजपा की सरकार है, और इसका मतलब है कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। दिल्ली सरकार और भाजपा कार्यालय जब कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे, तभी विकसित भारत और विकसित दिल्ली का सपना और तेजी से साकार होगा।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि लंबे इंतजार के बाद दिल्ली भाजपा को अपना कार्यालय मिलना सभी के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी के हर काम में उनका मार्गदर्शन हमेशा मिल रहा है।