Delhi Water Supply Disruption : दिल्ली के इन इलाकों में रह रहें लोगों को कुछ दिनों के लिए पानी की किल्लत का समाना करना पढ़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

यह जानकारी दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी गई है कि 6 और 7 अप्रैल को शहर के कुछ हिस्सों में जल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह फैसला नियमित रखरखाव कार्य के तहत लिया गया है।
वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण सप्लाई पर असर
जल बोर्ड के अनुसार, भूमिगत जलाशयों (UGRs) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई और मेंटेनेंस के लिए हर साल फ्लशिंग कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी प्रक्रिया के चलते इस बार 6 और 7 अप्रैल को कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई को पूरी तरह से रोकी जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य पानी की गुणवत्ता बनाए रखने और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। इस दौरान पाइपलाइन और टैंकों की सफाई की जाती है ताकि उपभोक्ताओं तक स्वच्छ पानी पहुंच सके।
किन-किन इलाकों में नहीं आएगा पानी जानें
6 अप्रैल को प्रभावित क्षेत्र: इन सभी क्षेत्र में पानी की किल्लत हो सकती है
- सुल्तानपुरी
- मंगोलपुरी
- रोहिणी सेक्टर-2 (पॉकेट-4)
- फीलिंग प्वाइंट
- कराला गांव और आसपास के इलाके
7 अप्रैल को प्रभावित क्षेत्र:
- सुल्तानपुरी
- रोहिणी सेक्टर-3 (पॉकेट-A1, B-10, C-12, F-23)
- फीलिंग प्वाइंट
- कराला गांव और आसपास के इलाके
यह भी पढ़ें : दरिया दरिया दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर, देखें तस्वीरें और वीडियो
इन क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों को पानी की सप्लाई बाधित रहने के कारण पहले से ही तैयारी करने की सलाह दी गई है।
पानी के टैंकर की सुविधा उपलब्ध
आपको बता दें जल संकट को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। जिन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी, वहां जरूरत पड़ने दिल्ली जल बोर्ड द्वारा टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे पानी की किल्लत काफी हद तक कम हो सकती है।
निवासी नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करके पानी का टैंकर मंगवा सकते हैं:
- 1916
- 23527679
- 23538495
- 27294132
- 27915531
लोगों से अपील: पहले से कर लें अपनी तैयारी
जल बोर्ड ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। यह अस्थायी व्यवधान है और मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : Delhi Yamuna Water Level Update: चेतावनी के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, चिंता बढ़ी
क्यों जरूरी है यह मेंटेनेंस कार्य
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा चलाया जा रहा है महत्वपूर्ण बहुत ज़रूरी है विशेषज्ञों के अनुसार, समय-समय पर इस तरह के फ्लशिंग कार्यक्रम न केवल पाइपलाइन की पूरी तरह से सफाई करते हैं बल्कि पानी की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाते हैं। इससे भविष्य में आने वाली तकनीकी समस्याओं को और पानी से होने वाली बिमारियों को भी रोका जा सकता है।
दिल्ली के कई इलाकों में 6 और 7 अप्रैल को पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित रहेगी, लेकिन यह कदम बेहतर और साफ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम के साथ लोगों से सहयोग की अपील की है। ऐसे में जरूरी है कि प्रभावित इलाकों के निवासी पहले से तैयारी कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
