पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक:- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक, शिबू सोरेन की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। ब्रेन स्ट्रोक के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी सेहत पर नज़र रखे हुए है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक

परिवार और समर्थकों के लिए यह वक्त बेहद कठिन है। ब्रेन स्ट्रोक के चलते उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है, जिससे उनकी स्थिति और चिंताजनक हो गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई चिंता

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो खुद उनके पुत्र हैं, अस्पताल में लगातार मौजूद हैं। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विधायक बसंत सोरेन भी दिल्ली में ही डटे हुए हैं। गुरुवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं अस्पताल पहुंचीं और शिबू सोरेन का हालचाल लिया।

झारखंड सरकार के कई मंत्री, कांग्रेस नेताओं समेत अन्य राजनीतिक हस्तियों ने भी दिल्ली आकर उनका हाल जानने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल प्रशासन की सख्त गाइडलाइंस के कारण केवल बेहद सीमित लोगों को ही ICU में मिलने की अनुमति दी गई है।

यह भी पड़े:- ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को मारने की थी इस्राइल की योजना: कैसे बच गए, कहां छिपे रहे, औ

झारखंड में दुआओं का दौर, आम जनता कर रही प्रार्थना

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर से झारखंड में गहरी चिंता का माहौल है। राज्यभर के मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्चों में लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थनाएं की हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘गुरुजी’ के जल्दी स्वस्थ होने की कामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।

राजनीतिक गलियारों में गूंज रही चिंता

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर उनके पिता की तबीयत को लेकर चिंता जताई। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर पूरे झारखंड सहित देशभर से शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं।