Gold Silver Price:- एक बढ़ी ख़बर सामने आ रही है आपको बतादे देश के सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में 31 जनवरी 2026 को कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस दिन बाजार में ऐसा उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया, जिसने निवेशकों और कारोबारियों दोनों को चौंका दिया।

माना जा रहा है इस बार गिरावट की शुरुआत सोने से नहीं, बल्कि चांदी से हुई। एक ही दिन में चांदी की कीमतों में करीब ₹1 लाख की कमी दर्ज की गई, जो हाल के वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। जुड़े रहिये हमारे साथ आगे की ख़बर के लिए |
चांदी में रिकॉर्ड टूटावट, बाजार में हलचल
बाजार के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट आई। आमतौर पर चांदी में कुछ हजार रुपये की गिरावट भी चर्चा का विषय बन जाती है, लेकिन ₹1 लाख की गिरावट ने पूरे बाजार का रुख बदल दिया।
और बतादे की इस गिरावट से खासतौर पर उन निवेशकों को नुकसान हुआ हनिवेशको ने हाल के दिनों में तेजी की उम्मीद में सौदे किए थे। जानकारों का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड में कमजोरी और सट्टेबाजी के सौदों में कमी इसकी बड़ी वजह हो सकती है।
सोने की कीमतों पर भी दबाव, ₹33,000 की गिरावट
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोना एक दिन में करीब ₹33,000 तक टूट गया।
इस गिरावट ने हालिया तेजी पर ब्रेक लगा दिया है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है।
सपोर्ट लेवल कमजोर, निवेशकों में चिंता
विश्लेषकों का कहना है कि सोने और चांदी दोनों में एक साथ आई गिरावट बाजार में अस्थिरता का संकेत देती है। कई अहम सपोर्ट लेवल टूटने से निवेशकों के बीच सतर्कता बढ़ गई है।
यह भी पड़े:- शब-ए-बारात 2026: क्या-क्या करना चाहिए और गलतियों से बचें
कुछ विशेषज्ञ इसे अस्थायी करेक्शन मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे लंबी अवधि की मंदी की शुरुआत भी बता रहे हैं।
बाजार पर असर
31 जनवरी 2026 को आई यह गिरावट बुलियन मार्केट के लिए एक अहम दिन के रूप में दर्ज की गई है। चांदी में ₹1 लाख और सोने में ₹33,000 की गिरावट ने आम खरीदारों को असमंजस में डाल दिया है, वहीं ट्रेडर्स के लिए जोखिम बढ़ गया है।
फिलहाल निवेशक आगे के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं और बाजार पर वैश्विक आर्थिक हालात का असर भी नजर आ रहा है।
