सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट:- एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है आपको बतादे पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा जंगल में शुक्रवार को हुए IED विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। यह विस्फोट सुबह करीब 10:40 बजे हिंदूकुली के पास उस समय हुआ जब सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे।

Image:- Jagran

घटना के तुरंत बाद दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह इलाका भाकपा (माओवादी) के प्रभाव क्षेत्र में आता है और यहां संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा और अनमोल समेत कई हार्डकोर नक्सली सक्रिय हैं। इन्हीं के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा अभियान चलाया जा रहा था, जिसके दौरान यह घटना घटी।

घटना की पुष्टि करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि अभियान के दौरान जंगल के अंदर IED ब्लास्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि घायल जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर से रांची रेफर किया गया है और इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पड़े:- बाराबंकी में बड़ा हादसा: रोडवेज बस पर गिरा पेड़, पांच की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। यह घटना नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे सुरक्षा अभियानों की चुनौतीपूर्ण स्थिति को एक बार फिर उजागर करती है।