भारतीय नौसेना का दमदार प्रदर्शन: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ने के माहौल दिख रहा है ऐसे में भारतीय नौसेना ने अपने शौर्य और तैयारी का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के हालात संवेदनशील हैं, और ऐसे समय में भारतीय नौसेना का यह कदम देशवासियों को गर्व से भर देने वाला है

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा,
“यह फायरिंग हमारे प्लेटफॉर्म्स, सिस्टम और बहादुर क्रू की युद्ध तत्परता को फिर से प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए की गई थी। भारतीय नौसेना हमेशा राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में तैयार, भरोसेमंद और भविष्य के लिए सक्षम है।
अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2025
भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय… pic.twitter.com/gBv41bflaj
पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव
22 अप्रैल की तारीख को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए ख़तरनाक आतंकी हमले में लगभग 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और भी ज्यादा तनाव बढ़ गया है। ऐसे समय में भारतीय नौसेना का यह शक्ति प्रदर्शन यह संदेश देता है कि भारत अपनी सुरक्षा और समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें: Iran Port Explosion: ईरान में भीषण धमाका, 4 की मौत, सैकड़ों घायल, मीलों दूर तक फैली तबाही
समुद्र में INS सूरत ने दिखाया कमाल
यही नहीं, इससे पहले भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक स्वदेशी विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस सूरत ने अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में चलाने वाली मिसाइल प्रणाली (MR-SAM) का भी सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण के दौरान आईएनएस सूरत ने समुद्र में अपने लक्ष्य को सटीकता से भेदा, जो भारतीय नौसेना की बढ़ती युद्ध क्षमताओं का एक और चमकदार उदाहरण बना।
#WATCH | Indian Navy warships deployed in the Arabian Sea carried out multiple anti-ship missile firings recently
— ANI (@ANI) April 27, 2025
(Video source: Indian Navy officials) pic.twitter.com/sPtqALtuqp
भारतीय नौसेना ने इस ऐतिहासिक सफलता पाने पाने पर एक्स पर लिखा,
“INS Surat ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करते हुए समुद्र में लक्ष्य को सटीकता से भेदा। यह भारतीय नौसेना की रक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ें: पानी रोकने की जुर्रत ना करे भारत, नहीं तो…” – पाकिस्तान की नई चेतावनी, बढ़ सकता है तनाव
पाकिस्तानी नौसेना की गतिविधियों पर पैनी नजर
यह गौरतलब है कि भारतीय नौसेना का यह परीक्षण उस समय हुआ जब पाकिस्तानी नौसेना भी अपने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण कर रही थी। भारतीय नौसेना ने इस तरह न सिर्फ अपनी तैयारी का संदेश दिया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए भारतीय जलसेना पूरी तरह सक्षम और सतर्क है।
यदि आप Breaking News In Hindi, Latest News, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट JKS TV NEWS पर जाएँ: