मशहूर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा रिखी इन दिनों अचानक खूब सुर्खियों में आ गई हैं। आपको बता दें वजह है गायक-रैपर बादशाह के साथ उनकी कथित शादी की वायरल तस्वीरें। सोशल मीडिया पर ये शादी की तस्वीरें आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से इस रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

तेजी से वायरल हुई शादी की तस्वीरें
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को ईशा रिखी की मां जिनका नाम पूनम रिखी है उन्होंने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें ईशा और बादशाह एक साथ पारंपरिक शादी के लिबास में नजर आ रहे हैं। वायरल हुई तस्वीरों में दोनों को वरमाला पहनाते हुए देखा जा सकता है, जिससे अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने निजी समारोह में शादी कर ली है या सगाई की है।
ईशा लाल रंग के भारी कढ़ाईदार ब्राइडल आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं बादशाह भी पारंपरिक अंदाज में नजर आए। तस्वीरों के कैप्शन में ईशा की माँ पूनम रिखी ने लिखा, “भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।” बस इसी एक लाइन ने सोशल मीडिया पर अटकलों को और हवा दे दी।
ईशा रिखी कौन हैं?
चलिए अब जानते हैं आखिर कौन हैं ईशा रिखी आपको बता दें ईशा रिखी एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से पंजाबी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में कदम रखा।
आपको बता दें ईशा की सबसे पहली प्रमुख फिल्म 2013 में आई ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे’ थी, जिसमें उन्होंने सिप्पी गिल के साथ काम किया। इससे पहले वे सुपरहिट फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट’ में एक छोटे से रोल में नजर आ चुकी थीं।
ईशा ने कई सफल पंजाबी फिल्मों में काम किया है, जिनमें शामिल हैं:
- हैप्पी गो लकी
- व्हाट द जट्ट!!
- देसी मुंडे
- अरदास
इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रखा और फिल्म ‘नवाबजादे’ से डेब्यू किया, जिसमें राघव जुयाल और पुनीत पाठक मुख्य भूमिका में थे।
यह भी पढ़ें : भारत की आवाज़ खामोश हुई — पियूष पांडे ने कहा अलविदा
आपको बता दें एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया था कि शुरुआत में उन्हें एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वे मॉडलिंग करें, लेकिन जब उन्हें फिल्मों का मौका मिला, तो धीरे-धीरे उनका रुझान एक्टिंग की ओर बढ़ता गया।
बादशाह की पहली शादी और निजी जिंदगी
आपको बता दें बादशाह की निजी जिंदगी भी हमेशा से चर्चा में रही है। उनकी पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी, लेकिन कई सालों बाद 2022 में उनका रिश्ता खत्म हो गया।
इस शादी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। बादशाह ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया।
क्या सच में हुई है शादी?
अब सबसे बड़ा सवाल यह आता है की — क्या ईशा रिखी और बादशाह ने सच में शादी कर ली है?
फिलहाल आपको बता दें, इस सवाल का कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। न तो ईशा रिखी और न ही बादशाह ने इन तस्वीरों को लेकर कोई बयान जारी किया है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह शादी है, सगाई है या सिर्फ किसी खास मौके की तस्वीरें।
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की जोली LLB 3: कोर्टरूम ड्रामा अब थिएटर में!
निष्कर्ष
ईशा रिखी और बादशाह की कुछ वायरल तस्वीरों ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया आज के समय में कितना ख़तरनाक बन चूका है यहाँ पर किस तरह किसी भी खबर को मिनटों में चर्चा का विषय बना सकता है। जब तक दोनों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक यह मामला सिर्फ अटकलों तक ही सीमित रहेगा।
हालांकि, एक बात साफ है—इस खबर ने ईशा रिखी को एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया है और लोग अब उनके बारे में ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हैं।
