जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा : हाल ही में मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आपको बता दें इस दुर्घटना में कई परिवारों की खुशियां कुछ ही पलभर में एक मातम में बदल गईं। अब इस मामले में क्रूज चलाने वाले ड्राइवर (पायलट) ने पहली बार सामने आकर हादसे की पूरी कहानी बताई है और पीड़ित परिवारों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है।

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा

हादसे की कहानी: अचानक बदले हालात ने ली जानलेवा करवट

आपको बता दें जबलपुर के बरगी डैम में हुई यह घटना उस समय हुई जब क्रूज पर सवार लोग खुशी-खुशी सफर का आनंद ले रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रूज़ में सवार कई परिवार, बच्चे और पर्यटक इस यात्रा को यादगार बनाने में लगे थे, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब कुछ बदल गया।

आपको बता दें ड्राइवर के मुताबिक, शुरुआत में मौसम पूरी तरह सामान्य था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में हालात इतने खतरनाक हो जाएंगे। जैसे ही क्रूज डैम के बीच हिस्से में पहुंचा, अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते लहरें ऊंची हो गईं जिस कारण यह घटना घटित हो गई।

मौसम बना सबसे बड़ा कारण?

आपको बता दें इस हादसे की सबसे महत्वपूर्ण वजह मौसम की अचानक खराबी को मानी जा रही है क्रूज़ ड्राइवर ने अपने बयान में कहा कि अचानक आए तूफान ने हालात को बेकाबू कर दिया। तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें लगातार नाव से टकराने लगीं, जिससे नाव के अंदर पानी भरना शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि स्थिति बिगड़ते ही उन्होंने तुरंत नाव को वापस किनारे की ओर मोड़ने का फैसला लिया और कंट्रोल रूम को सूचना देकर दूसरी नाव भेजने की भी मांग की। हालांकि, मौसम इतनी तेजी से खराब हुआ कि संभलने का समय ही नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी: यमुना में शुरू होने जा रही है लग्जरी क्रूज सर्विस

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही नाव में पानी भरने लगा, यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। ड्राइवर का कहना है कि शुरुआत में कई यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे उस समय मस्ती में थे और खतरे को गंभीरता से नहीं समझ पाए।

लेकिन जब हालात बिगड़ने लगे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अचानक आई इस स्थिति ने बचाव कार्य को भी मुश्किल बना दिया।

इंजन फेल और नियंत्रण खोने की स्थिति

आपको बता दें ड्राइवर ने बताया कि जब क्रूज किनारे से लगभग 100 मीटर दूर था, तभी इंजन रूम में पानी भरने लगा। इसके बाद नाव पर नियंत्रण बनाए रखना संभव नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि यह वह क्षण था जब उन्हें महसूस हुआ कि अब नाव को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाना बेहद कठिन हो चुका है। कुछ ही समय में पूरी स्थिति हाथ से निकल गई।

“मैं जिम्मेदारी से भाग नहीं रहा” – ड्राइवर का बयान

क्रूज़ ड्राइवर ने कैमरे के सामने आकर हाथ जोड़कर पीड़ित परिवारों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह इस हादसे से बेहद दुखी हैं और इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा मानते हैं।

उनका कहना है कि उन्होंने अंतिम समय तक यात्रियों को बचाने की कोशिश की और वह आखिरी लोगों में से थे जिन्होंने नाव छोड़ी।

यह भी पढ़ें : समुद्र में भारत की बढ़ी ताकत: नौसेना में शामिल हुए अत्याधुनिक युद्धपोत ‘उदयगिरि’ और ‘हिमगिरि’

सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

आपको बता दें इस हादसे के बाद अब सुरक्षा मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ड्राइवर के अनुसार, क्रूज पर जहां तीन सदस्यों की टीम होनी चाहिए थी, वहां केवल दो लोग ही मौजूद थे यह भी एक सोचने का विषय है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास वैध लाइसेंस और 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, साथ ही लाइफ-सेविंग ट्रेनिंग भी प्राप्त है। बावजूद इसके, अचानक आए हालात ने सब कुछ बदल दिया।

क्या पहले से कोई चेतावनी थी?

नहीं, पहले से ड्राइवर ने दावा किया कि उन्हें खराब मौसम को लेकर कोई आधिकारिक चेतावनी या अलर्ट नहीं मिला था। अगर पहले से जानकारी होती, तो शायद इस हादसे को होने से टाला जा सकता था।

यह सवाल अब प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने खड़ा है कि क्या मौसम संबंधी जानकारी समय पर साझा नहीं की गई?

पृष्ठभूमि और बड़ा असर

जानकारी के लिए आपको बता दें बरगी डैम, जबलपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इस हादसे ने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है।

घटना के बाद बचाव और राहत कार्य चलाए गए, लेकिन कई परिवारों के लिए यह नुकसान अपूरणीय साबित हुआ।

जबलपुर का यह क्रूज हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई गंभीर सवालों को जन्म देने वाली घटना है। अचानक मौसम परिवर्तन, सुरक्षा में कमी और चेतावनी तंत्र की विफलता—इन सभी पहलुओं की जांच जरूरी है।

यह भी पढ़ें : भारत की नई उड़ान Tejas MK1A– IAF की ताकत का नया चेहरा

ड्राइवर का बयान और माफी इस बात को दर्शाती है कि हादसा अनियंत्रित परिस्थितियों में हुआ, लेकिन अब जरूरत है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न सहना पड़े।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।