ज्योति मौर्य–आलोक मौर्य विवाद का अंत : ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के विवाद ने अब एक नया और सकारात्मक मोड़ ले लिया है। लंबे समय से दोनों के बीच चल रही खटास, आरोप-प्रत्यारोप और सार्वजनिक विवादों ने इस रिश्ते को काफी मुश्किल दौर से गुजारा था।

आपको बता दें यह मामला सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं रह गया था, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन गया था, जहां लोगों ने अलग-अलग नजरिए से इस पर अपनी राय भी दी।
आपसी सहमति से खत्म हुआ विवाद
आपको बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अब समाप्त हो चुका है। आपको बता दें दोनों ने आपसी समझ और सहमति से फिर से साथ रहने का निर्णय लिया है।
इस फैसले के बाद परिवार में पहले की तुलना में शांति और स्थिरता का माहौल देखने को मिल रहा है। लंबे समय से चल रही तनातनी के बाद यह कदम उनके रिश्ते के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।
बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता
सूत्रों के मुताबिक, दंपति ने यह फैसला खास तौर पर अपने बच्चों के भविष को ध्यान में रखते हुए लिया है। उनका मानना है कि माता-पिता के बीच चल रहे विवाद का असर बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर पड़ता है।
इसी कारण दोनों ने अपने मतभेदों को भुलाकर परिवार को फिर से एकजुट करने का निर्णय लिया, ताकि बच्चों को एक स्थिर और सकारात्मक वातावरण मिल सके और उनका भविष ख़राब न हो ।
यह भी पढ़ें : पटना रेलवे स्टेशन पर नस्लीय टिप्पणी का मामला: अरुणाचल की लड़कियों ने दिया सशक्त जवाब, आरोपी महिला मानसि
करियर पर फोकस कर रहे हैं दोनों
वर्तमान में ज्योति मौर्य को प्रमोशन मिला है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में बताई जा रही है। वहीं, आलोक मौर्य अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, आलोक को एक राजनीतिक पार्टी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी मिला था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं पर है।
इसके अलावा, आलोक मौर्य पुरुषों से जुड़े कुछ सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय रहते हैं और पुरुष आयोग के गठन की मांग उठा चुके हैं।
UPPSC को लेकर वायरल खबर की सच्चाई
आपको बता दें हाल ही में सोशल मीडिया पर आलोक मौर्य की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर खड़े नजर आ रहे थे। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि उन्होंने पीसीएस परीक्षा पास कर ली है।
हालांकि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह खबर सही नहीं थी। दरअसल, आलोक मौर्य अपने एक करीबी मित्र को बधाई देने आयोग पहुंचे थे, जिसने UPPSC 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल की थी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान: अपहरण की कोशिश नाकाम, महिलाओं ने झाड़ू और हिम्मत से हथियारबंद बदमाशों को खदेड़ा
विवाद की पृष्ठभूमि
अब समझते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या था कैसे यह विवाद शुरू हुआ था आपको बता दें करीब तीन साल पहले यह मामला तब सामने आया था जब आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि शादी के समय वह एक साधारण नौकरी में थे और उन्होंने ज्योति की पढ़ाई में सहयोग किया, जिसके बाद वह अधिकारी बनीं।
आलोक ने यह भी आरोप लगाया था कि अधिकारी बनने के बाद ज्योति ने उनसे दूरी बना ली और उनके खिलाफ अन्य आरोप भी लगाए गए थे। यह मामला लंबे समय तक मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा उस समय काफी ट्रेंड में भी रहा।
अब आखिरकार यह मामला समाप्त होता नज़र आ रहा है अब जब दोनों पक्षों ने अपने पिछले मतभेदों को भुलाकर साथ रहने का फैसला किया है, तो इसे एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। यह निर्णय न केवल उनके रिश्ते के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य के लिए भी एक बेहतर कदम माना जा रहा है।
आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नई शुरुआत उनके जीवन को किस दिशा में ले जाती है, लेकिन फिलहाल यह कदम सुलह और समझदारी की मिसाल बनकर सामने आया है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
