सत्याग्रह एक्सप्रेस में छिपी शराब का बड़ा खुलासा : दिल्ली से बिहार जा रही एक ट्रेन में हुई हैरान करने वाली घटना ने न सिर्फ यात्रियों को चौंका दिया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और शराबबंदी कानून दोनों पर गंभीर और चिंताजनक सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें सत्याग्रह एक्सप्रेस में अचानक छत से ढेर शराब की बोतलें गिरने का मामला सामने आया है, जिसने एक बड़े तस्करी नेटवर्क की आशंका को जन्म दे दिया है।

सत्याग्रह एक्सप्रेस में छिपी शराब का बड़ा खुलासा

ट्रेन में अचानक गिरने लगीं शराब की बोतलें

आपको बता दें दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जा रही एक सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) में यह घटना उस समय घटित हुई जब ट्रेन उत्तर प्रदेश के पिपराइच स्टेशन से आगे बढ़ रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे स्लीपर कोच एस-4 और एस-5 के बीच स्थित बाथरूम के ऊपर लगे सीलिंग पैनल से अचानक ढेर सारी शराब की बोतलें गिरने लगीं। इस मामले को देख सब चौक गए आपको बता दें यह घटना ट्रेन मामलों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक के बाद एक लगभग 20 से अधिक बोतलें नीचे गिरीं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बोतलों में अंग्रेजी शराब होने की पुष्टि हुई है।

रेलवे सुरक्षा एजेंसियां हरकत में

आपको बता दें घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) तुरंत सक्रिय हो गईं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी।

रिपोर्ट के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह मामला शराब तस्करी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के रक्सौल पहुंचने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके

तस्करों का नया तरीका सामने आया

आपको बता दें बिहार में लंबे समय से लागू शराबबंदी के कारण तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाते रहे हैं। इस घटना ने तस्करी के एक नए और चौंकाने वाले तरीके को उजागर किया है।

संभावना जताई जा रही है कि तस्करों ने ट्रेन के कोच के सीलिंग पैनल को छिपाने के लिए इस्तेमाल किया। आशंका है कि ट्रेन के वाशिंग यार्ड या मेंटेनेंस के दौरान कोच की छत खोलकर उसमें शराब की बोतलें छिपाई गईं, जिन्हें बाद में बिहार में उतारने की योजना थी।

हालांकि, इस थ्योरी की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, 21 प्रस्तावों पर हुआ विचार

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रेन की छत से एक-एक कर शराब की बोतलें गिर रही हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कई लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें ट्रेन में कैसे पहुंची और कैसे किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी यह एक बढ़ी चिंता की विषय है. और यह मामला ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है

बिहार में शराबबंदी पर फिर बहस तेज

आपको बता दें यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब बिहार में शराबबंदी को लेकर पहले से ही बहस जारी है। आए दिन तस्करी के नए-नए मामले सामने आने से कानून की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक तस्करी के नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई नहीं होगी और निगरानी तंत्र मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसे मामले सामने आते रहेंगे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी हुई काफी कम;

आपको बता दें सत्याग्रह एक्सप्रेस में सामने आई यह घटना सिर्फ एक तस्करी का मामला नहीं, बल्कि एक बड़े सिस्टम की कमजोरियों भी को उजागर करती है। जहां एक ओर तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियों के सामने इस तरह की गतिविधियों को रोकना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

अब सभी की नजर जांच के नतीजों पर टिकी है, जो यह साफ करेगी कि इस पूरे मामले के पीछे कौन लोग शामिल हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है।