दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन पर बड़ा अपडेट : दिल्ली सरकार ने एक नया कानून लागू किया है आपको बता दें वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। दिल्ली सरकार अब लाभार्थियों का घर-घर सत्यापन करवाने जा रही है यानि अब बुजुर्गों के घर घर जाकर जाँच की जाएगी।

इस प्रक्रिया के तहत यदि कोई बुजुर्ग लगातार तीन बार सर्वे के दौरान घर पर नहीं मिलता है, तो उसकी पेंशन अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है।
फर्जी लाभार्थियों की पहचान के लिए शुरू होगा सर्वे
आपको बता दें सरकार को हाल के समय में कई शिकायतें मिली थीं कि कुछ ऐसे लोग भी पेंशन ले रहे हैं जो या तो दिल्ली छोड़ चुके हैं या फिर उनका निधन हो चुका है। ऐसे मामलों को रोकने और वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष सर्वे अभियान शुरू किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि पेंशन प्राप्त करने वाले बुजुर्ग वास्तव में अपने दर्ज पते पर रह रहे हैं या नहीं।
20 अप्रैल के बाद शुरू हो सकता है अभियान
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार द्वारा यह सर्वे का काम एक निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा और यह प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद शुरू हो सकती है। सर्वे के दौरान प्रत्येक घर का डेटा डिजिटल रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी को आसानी से ट्रैक किया जा सके।
यह भी पढ़ें : दिल्ली को मिलेगा ₹33,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का बड़ा तोहफा, पीएम नरेंद्र मोदी
कैसे होगा डोर-टू-डोर सत्यापन
डिजिटल और जियो टैगिंग तकनीक का इस्तेमाल
मिली जानकारी के अनुसार सर्वे टीम घर-घर जाकर टैबलेट के माध्यम से जानकारी दर्ज करेगी। इसमें शामिल होगा:
- बुजुर्गों की फोटो
- पहचान पत्र और आधार कार्ड का सत्यापन बहुत ज़रूरी है
- घर की लोकेशन की जियो टैगिंग
इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लाभार्थी सही पते पर मौजूद हैं।
तीन बार गैरहाजिरी पर कार्रवाई
आपको बता दें इस प्रिक्रिया के तहत यदि सर्वे टीम तीन अलग-अलग बार घर पर पहुंचती है और लाभार्थी घर पर मौजूद नहीं मिलता है, तो संबंधित व्यक्ति की पेंशन पूरी तरह से रोक दी जाएगी। इसलिए बुजुर्गों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि में अपने घर पर मौजूद रहें।
दिल्ली में कितने लोगों को मिल रही है पेंशन
प्राप्त डाटा के अनुसार राजधानी में इस समय बड़ी संख्या में बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं वहीँ दूसरी और ऐसे भी लोग हैं जिनको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है कुछ पेंशन न मिलने के कारण बहुत ज्यादा परेशान हैं:
- कुल लाभार्थी: 4,36,035
- सबसे ज्यादा लाभार्थी: नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र
- सबसे कम लाभार्थी: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र
यह भी पढ़ें : दिल्ली में जय भीम योजना घोटाले का आरोप: AAP पर 145 करोड़ की अनियमितता, ACB करेगी जांच
पेंशन राशि और योजना का विवरण
समाज कल्याण विभाग दिल्ली के अनुसार, दिल्ली सरकार बुजुर्गों को आर्थिक सहायता के रूप में मासिक पेंशन देती है:
- 60 से 69 वर्ष: 2000 रुपये प्रति माह मिलता है
- 70 वर्ष और उससे अधिक: 2500 रुपये या अधिक
- SC/ST और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अतिरिक्त सहायता
यह राशि सीधे लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
पहले भी हो चुका है तकनीकी सर्वे
आपको बता दें इससे पहले सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ‘आबादी देह’ जमीन का सर्वे ड्रोन तकनीक के जरिए कर चुकी है। अब इसी तरह की तकनीकी निगरानी को शहरी योजनाओं में भी लागू किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ाई जा सके।
दिल्ली सरकार का यह कदम पेंशन प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। हालांकि, इससे बुजुर्गों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। सही समय पर घर पर मौजूद रहना और जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है, ताकि उनकी पेंशन बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
