Meghalaya murder case : इतने बड़े अपराध में भी अगर दोषियों को जमानत मिल जाए तो हमारे देश का कानून कैसा है आपको बता दें मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ सामने आया है। दुखद बात यह है की पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई सोनम रघुवंशी को अदालत ने जमानत दे दी है।

Meghalaya murder case

आपको बता दें यह फैसला किसी सबूत की कमी के कारण नहीं लिया गया है, बल्कि यह फैसला पुलिस रिकॉर्ड में हुई गंभीर प्रक्रिया संबंधी त्रुटियों के चलते आया। अदालत ने न केवल इस गलती पर सवाल उठाए, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली को भी कड़ी फटकार लगाई।56

क्लेरिकल एरर बना जमानत का आधार

आपको बता दें अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि आरोपी के खिलाफ तैयार किए गए दस्तावेजों में गंभीर लिपिकीय त्रुटियां पाई गईं। इन त्रुटियों के कारण सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के सही कारणों की जानकारी नहीं दी गई।

आपको बता दें न्यायालय के अनुसार, यह केवल एक साधारण टाइपिंग गलती नहीं थी, बल्कि सभी आधिकारिक दस्तावेजों में एक जैसी गलत धाराएं दर्ज की गई थीं। ऐसे में अदालत ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि यह सिर्फ एक ‘क्लेरिकल एरर’ थी।

अदालत ने पुलिस को लगाई फटकार

जब इस तरह की बड़ी गलित की गई तो अदालत ने पुलिस को फटकार भी लगाई आपको बता दें शिलांग की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में आरोपी को स्पष्ट रूप से यह बताया जाना आवश्यक है कि उसे किन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है पर।

हालांकि, इस मामले में रिकॉर्ड से यह सामने आया कि सोनम को उस गंभीर धारा की जानकारी ही नहीं दी गई, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने इसे संविधान के तहत आरोपी के अधिकारों का उल्लंघन माना।

न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी दस्तावेजों में एक जैसी गलती होना महज संयोग नहीं हो सकता, बल्कि यह जांच प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : अमर कॉलोनी हत्याकांड: UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दरिंदगी, आरोपी के कबूलनामे ने खोले कई चौंकाने वाले

रिमांड और हिरासत भी घोषित हुई अवैध

आपको बता दें अदालत ने यह भी माना कि जब प्रारंभिक गिरफ्तारी ही कानूनी रूप से सही नहीं थी, तो उसके बाद की पूरी प्रक्रिया—जैसे रिमांड और न्यायिक हिरासत—भी स्वतः अवैध हो जाती है।

फैसले में कहा गया कि रिकॉर्ड में गिरफ्तारी के ठोस कारणों का उल्लेख नहीं था, जिससे आरोपी के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ। इसी आधार पर सोनम को जमानत का अधिकार दिया गया।

इन शर्तों के साथ मिली जमानत

अब समझते हैं सोनम रघुवंशी को किन-किन शर्तों के तहत ज़मानत दी गई है आपको बता दें अदालत ने सोनम रघुवंशी को कुछ कड़ी शर्तों के साथ जमानत दी है:

  • वह जांच या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगी।
  • हर सुनवाई पर अदालत में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
  • बिना अनुमति अदालत के क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकेंगी।
  • 50,000 रुपये का निजी मुचलका और समान राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने होंगे।

क्या है पूरा मामला?

अब समझते हैं आखिर क्या है यह पूरा मामला आपको बता दें यह मामला तब सामने आया जब नवविवाहित दंपति राजा और सोनम रघुवंशी 20 मई को हनीमून के लिए गुवाहाटी और शिलांग पहुंचे थे।

23 मई को दोनों के लापता होने की खबर आई, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 10 दिन बाद, 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले की एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

बाद में सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया। जांच के दौरान पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें कथित तौर पर सोनम का प्रेमी और उसके सहयोगी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, शारीरिक संबंध को लेकर हुआ था विवाद

कानूनी प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल

इस जमानत के चलते कानूनी प्रिक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं इस मामले ने आपको बता दें पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में इस तरह की बुनियादी गलतियां न केवल जांच को कमजोर करती हैं, बल्कि आरोपी को कानूनी राहत दिलाने का कारण भी बन सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला भविष्य में पुलिस की कार्यप्रणाली और दस्तावेजी सटीकता पर नए सिरे से बहस को जन्म दे सकता है।

सोनम रघुवंशी को मिली जमानत इस बात का उदाहरण है कि कानून में प्रक्रिया का पालन कितना महत्वपूर्ण होता है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी जांच में लापरवाही या तकनीकी त्रुटियां पूरे केस की दिशा बदल सकती हैं।

अब इस मामले में आगे की सुनवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि आरोप कितने मजबूत हैं और न्याय किस दिशा में आगे बढ़ता है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।