अमर कॉलोनी हत्याकांड:- राजधानी दिल्ली से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई जिसे क्राइम की राजधानी भी कहा जाता है आपको बता दें दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक होनहार पढ़ी-लिखी छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे देश को एक गहरे सदमे में डाल दिया है। आपको बता दें यह मामला न केवल राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को भी उजागर करता है।

शुरुआती जांच में सामने आए तथ्य जितने चौंकाने वाले थे, उससे कहीं ज्यादा हैरान करने वाले आरोपी के कबूलनामे साबित हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जिस बर्बरता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया, उसने अनुभवी जांच अधिकारियों को भी झकझोर कर रख दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कब तक ऐसी निर्दोष जिंदगियां अपराधियों की दरिंदगी का शिकार होती रहेंगी।
वारदात की साजिश और समय का चयन
आब आपको बताते हैं आखिर इस घटना को अंजाम कैसे दिया गया पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जिसका नाम राहुल मीणा बताया जा रहा है यह पहले पीड़िता के परिवार के यहां काम कर चुका था और घर की हर गतिविधि से भली-भांति परिचित था। उसे यह जानकारी थी कि छात्रा के माता-पिता रोज सुबह जिम जाते हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर वह घर में दाखिल हुआ।
पीड़िता उस समय छत पर बने अलग स्टडी रूम में बैठकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी में जुटी थी और उसी दिन से उसने सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करना शुरू की थी। आरोपी सीधे उसी कमरे में पहुंचा जहाँ पीडिता बैठकर अपनी पढाई कर रही थी और वारदात को अंजाम दिया।
विरोध करने पर हमला और फिर दरिंदगी
जांच के अनुसार, जब आरोपी ने पहले छात्रा को काबू में करने की कोशिश की। तो पीडिता ने उसका विरोध किया, तो आरोपी ने कमरे में रखी भारी वस्तुओं से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद छात्रा पूरी तरह से बेहोश हो गई।
इसके बाद आरोपी ने उसकी असहाय स्थिति का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना अत्यंत क्रूरता से अंजाम दी गई, जिसने पूरे मामले को और भी भयावह बना दिया।
लूट की कोशिश और अमानवीय कृत्य
आपको बता दें आरोपी द्वारा इतना सब कुछ करने के बाद भी आरोपी ने घर में रखे लॉकर को खोलने की कोशिश की जिसमें ज्वेलरी और कैश रखे थे। उसे पता था कि लॉकर अंगूठे के निशान से खुलता है।
पूछताछ में बताया गया है कि आरोपी बेहोशी की हालात में छात्रा को घसीटकर नीचे कमरे तक लाया और उसके हाथ से लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह से असफल रहा। अनुमान है कि उस समय तक छात्रा की मृत्यु हो चुकी थी, जिससे फिंगरप्रिंट काम नहीं कर पाया।
इसके बाद आरोपी ने पेचकस की मदद से लॉकर तोड़ा और उसमें रखी नकदी व गहने लेकर फरार हो गया। खून से सने कपड़े बदलने के लिए उसने घर में मौजूद अन्य कपड़ों का इस्तेमाल किया और मौके से भाग निकला।
आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि
अब समझते हैं आरोपी की अपराधिक पृष्ठभूमि क्या रही है पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कम उम्र से ही गलत गतिविधियों में लिप्त हो गया था। उसे ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत थी और वह पैसे कमाने के लिए अवैध तरीकों का सहारा लेता था।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी का महिलाओं के प्रति व्यवहार भी संदिग्ध रहा है। वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और वारदात से एक दिन पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला के साथ गंभीर अपराध करने की बात सामने आई है।
यह भी पड़े:- मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान तनाव: हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों के बीच झड़प, सुरक्षा बलों ने संभाली स्थिति
होनहार छात्रा की दुखद मौत
आपको बता दें पीड़िता पढ़ाई में बेहद तेज थी और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी थी। वह देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC की तैयारी कर रही थी और अपने भविष्य को लेकर बेहद गंभीर थी लेकिन उसे क्या पता था की उसके सपने पुरे नहीं हो पायेंगें।
परिवार के कहने पर उसने हाल ही में सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसका यह फैसला उसकी जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा।
जांच और आगे की कार्रवाई
इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में लूट को मकसद बताया गया था, लेकिन अब यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी पहले से ही पीड़िता को निशाना बना रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
यह भी पड़े:- 30 की उम्र में अचानक क्या हुआ? हरियाणवी एक्ट्रेस की मौत ने सबको चौंकाया
अमर कॉलोनी की यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों को भी उजागर करती है। एक होनहार छात्रा की इस तरह से हुई दर्दनाक मौत ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
यह मामला महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंतन की आवश्यकता को रेखांकित करता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
