मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान तनाव : जल्द ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने जा रहें हैं इसी बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से तनावपूर्ण माहौल की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें मतदान प्रक्रिया के बीच कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प ने चुनावी माहौल को बुरी तरह से प्रभावित किया। हालांकि वहाँ मोजुद पुलिस प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

मतदान के बीच टकराव, वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।
वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद भीड़ और कार्यकर्ताओं के बीच स्थिति कुछ समय के लिए काफी तनावपूर्ण हो गई थी। सुरक्षाकर्मियों को भी भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।
सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
आपको बता दें घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टीमें घटनास्थल पर मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। मुर्शिदाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) माजिद खान ने बताया कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से की जारी है।
प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली हाई कोर्ट में बड़ा फैसला: जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने केजरीवाल केस से हटने से क्यों किया इनकार, जानिए पूरी
बम फेंकने की घटना के बाद दौरे पर थे हुमायूं कबीर
आपको बता दें जानकारी के मुताबिक, हुमायूं कबीर उस क्षेत्र का दौरा कर रहे थे जहां एक दिन पहले कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी। इसी दौरान उनका सामना TMC समर्थकों से हुआ, जिसके बाद विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया।
हुमायूं कबीर ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी शांतिपूर्ण चुनाव में विश्वास रखती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को डराने या हिंसा फैलाने का उनका कोई इरादा नहीं है।
मतदाताओं के आरोप और मतदान प्रतिशत
आपको बता दें मुर्शिदाबाद के डोमकल इलाके में कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें वोट डालने से रोकने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की शिकायतों ने प्रशासन की चिंता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अन्य जिलों की बात करें तो पश्चिम मेदिनीपुर में 20.5 प्रतिशत, बांकुरा में 20.2 प्रतिशत और झारग्राम में 19.8 प्रतिशत मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में पेड़ों की कटाई पर सख्ती: सीएम रेखा गुप्ता ने लागू की नई SOP, 24×7 निगरानी और तुरंत कार्रवाई का आदेश
संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी
वहीँ पश्चिम बंगाल के चुनावों में कई इलाकों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां पहले भी हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में इस बार चुनाव आयोग और सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
मुर्शिदाबाद में हुई यह झड़प चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती को उजागर करती है। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान पर सवाल खड़े करती हैं। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इन चुनौतियों से कैसे निपटता है और मतदाताओं का भरोसा कैसे बनाए रखता है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
