MP Board Result 2026 : मध्य प्रदेश में MP Board की परीक्षा दे रहे हैं छात्रों को लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है MP बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। इस बार के नतीजों में कई अहम बदलाव और रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। अबकी बार भी खास बात यह रही कि छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली है।

16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार हुआ खत्म
आपको बता दें इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में 16 लाख से भी ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों की लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा समाप्त हो गई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की और सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
कैसे और कहां देखें MP Board Result 2026
MP बोर्ड छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सलाह दी जाती है की निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर विजिट करें:
- mpbse.mponline.gov.in
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
इसके अलावा छात्र अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “MP Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें
- सबमिट बटन दबाएं
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
यह भी पढ़ें : कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य: CBSE का बड़ा फैसला, स्कूलों को 7 दिन में लागू करने का निर्देश
10वीं में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन
इस वर्ष 10वीं के परिणामों में छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टॉपर्स सूची में 235 छात्राओं और 143 छात्रों ने स्थान बनाया है, जो स्पष्ट रूप से छात्राओं की बढ़ती शैक्षणिक उपलब्धि को दर्शाता है।
कुल पास प्रतिशत और प्रदर्शन का विश्लेषण
कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 73.4% दर्ज किया गया है।
- छात्र पास प्रतिशत: 70.31%
- छात्राएं पास प्रतिशत: 77.52%
यह आंकड़े बताते हैं कि छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में काफी बेहतर रहा है।
सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा
आपको बता दें इस बार के परिणामों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरकारी स्कूलों के छात्रों ने निजी स्कूलों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।
दोनों के बीच लगभग 8% का अंतर दर्ज किया गया, जो यह दर्शाता है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो रहा है और उसका असर परिणामों में साफ नजर आ रहा है।
16 साल का रिकॉर्ड टूटा
आपको बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी दी कि इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर रहा है। यह उपलब्धि राज्य की शिक्षा प्रणाली में हुए सुधारों और छात्रों की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।
नई शिक्षा नीति के तहत बड़ा बदलाव
आपको बता दें राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की है। अब कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को साल में दो बार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
- यदि किसी छात्र को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं है, तो वह दोबारा परीक्षा दे सकता है
- असफल छात्रों को भी दूसरा मौका मिलेगा
- अगली परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी
यह भी पढ़ें : JEE Main 2026: सत्र-1 रिजल्ट की तारीख हुई तय, जानिए कब आएगा परिणाम
सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया है, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिल सके।
MP Board Result 2026 ने इस बार कई सकारात्मक संकेत दिए हैं। छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन, सरकारी स्कूलों की बढ़त और रिकॉर्ड तोड़ परिणाम राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की ओर इशारा करते हैं।
नई शिक्षा नीति के तहत दोबारा परीक्षा का विकल्प छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। कुल मिलाकर, इस वर्ष का परिणाम न केवल छात्रों के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए एक उत्साहजनक संकेत है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
