सरकारी इंजीनियर बनने का मौका बढ़ा:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 के तहत संभावित रिक्तियों की संशोधित सूची जारी कर दी है। SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना में बताया गया है कि जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत अब कुल 1,731 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रारंभिक अधिसूचना में इन पदों की संख्या 1,340 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर नई सूची में शामिल किया गया है।

सीमा सड़क संगठन में सबसे अधिक पद

रिक्तियों के वर्गीकरण में BRO सबसे आगे है, जहां इंजीनियरिंग के कुल 959 पदों पर भर्ती की योजना है—796 सिविल और 163 इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल शाखा से होंगे। खास बात यह है कि BRO के पदों पर केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

अन्य प्रमुख विभागों में रिक्तियां

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में कुल 304 पद उपलब्ध हैं, जिसमें 210 पद सिविल और 94 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए हैं। वहीं, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) में कुल 338 पद घोषित किए गए हैं।

SSC JE 2025 – विभागवार पद विवरण

क्रमांकविभागपदकुल पद
1सीमा सड़क संगठन (पुरुष)JE (सिविल)796
2सीमा सड़क संगठन (पुरुष)JE (इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल)163
3केंद्रीय जल आयोगJE (मैकेनिकल)10
4केंद्रीय जल आयोगJE (सिविल)90
5केंद्रीय लोक निर्माण विभागJE (इलेक्ट्रिकल)94
6केंद्रीय लोक निर्माण विभागJE (सिविल)210
7केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्रJE (सिविल)3
8केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्रJE (इलेक्ट्रिकल)2
9केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्रJE (मैकेनिकल)2
10DGQA-नेवल, रक्षा मंत्रालयJE (इलेक्ट्रिकल)3
11DGQA-नेवल, रक्षा मंत्रालयJE (मैकेनिकल)5
12फरक्का बैराज परियोजनाJE (सिविल)11
13फरक्का बैराज परियोजनाJE (मैकेनिकल)4
14मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसJE (सिविल)202
15मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसJE (इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल)136
कुल पद1,731

ब्रांच-वाइज पदों की जानकारी

  • सिविल इंजीनियरिंग: 1,312 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 21 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 99 पद
  • इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल (संयुक्त): 299 पद

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 30 जून 2025
  • SSC JE 2025: आवेदन की अंतिम तिथि — 21 जुलाई 2025, रात 11 बजे
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 जुलाई 2025
  • एडिट करेक्शन विंडो: 1-2 अगस्त 2025
  • पेपर-1 परीक्षा तिथि: 27 अक्टूबर – 31 अक्टूबर 2025
  • पेपर-2 परीक्षा तिथि: जनवरी–फरवरी 2026 (संभावित)

यह भी पड़े:- SSC परीक्षा विवाद: तकनीकी गड़बड़ियों और अव्यवस्था पर देशभर में छात्र-शिक्षक नाराज़

निष्कर्ष

SSC JE 2025 के तहत रिक्तियों में हुई बढ़ोतरी ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतर मौका पेश किया है। आयोग ने इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथियों से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।


आधिकारिक नोटिस देखने के लिए विजिट करें: ssc.gov.in