नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों पर बढ़ने वाले स्कूल खर्च को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम और बहुत ही ज़रूरी कदम उठाया है।

अब आपको बता दें प्राइवेट स्कूल छात्रों और उनके माता-पिता को किताबें, यूनिफॉर्म या अन्य शैक्षणिक सामग्री किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। यह फैसला दिल्ली सरकार द्वारा अभिभावकों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
प्राइवेट स्कूलों की अनिवार्यता पर सख्त रोक
आपको बता दें दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब कोई भी प्राइवेट, गैर-सहायता प्राप्त (Unaided) मान्यता प्राप्त स्कूल छात्रों या उनके अभिभावकों पर यह दबाव नहीं डाल सकता कि वे किताबें, यूनिफॉर्म या अन्य सामान केवल स्कूल से या फिर स्कूल द्वारा निर्धारित दुकान से ही खरीदें।
आपको बता दें शिक्षा विभाग के इस आदेश के तहत अब अभिभावकों को पूरी स्वतंत्रता होगी कि वे अपने बच्चों के यूनिफार्म, नोटबुक्स अपनी सुविधा और बजट के अनुसार किसी भी विक्रेता से सामग्री खरीद सकते हैं।
शिक्षा निदेशालय का स्पष्ट निर्देश
प्राइवेट स्कूलों इस मनमानी को देखते हुए Directorate of Education सख्त कदम लिया है उनके द्वारा जारी निर्देश में साफ़ कहा गया है कि सभी दिल्ली प्राइवेट स्कूलों को पारदर्शिता बनाए रखना बहुत अनिवार्य होगा।
स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि:
- किताबों, यूनिफॉर्म और अन्य जरूरी वस्तुओं की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए
- सभी कीमतों (रेट लिस्ट) को स्कूल की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाए
- किसी विशेष विक्रेता से खरीदारी के लिए कोई दबाव न बनाया जाए
इस कदम से अभिभावकों को पहले से कीमतों की जानकारी मिल सकेगी और वे बेहतर विकल्प चुन पाएंगे।
यह भी पढ़ें : UGC के नए नियम या नई मुसीबत? छात्रों के विरोध के बीच धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
अभिभावकों की शिकायतों के बाद लिया गया फैसला
आपको बता दें शिक्षा विभाग ने यह फैसला अभिभावकों और कुछ संगठनो द्वारा की गई शिकायतों के बाद लिया गया है बता दें पिछले कुछ वर्षों में कई अभिभावकों और संगठनों ने शिकायत की थी कि कुछ प्राइवेट स्कूल किताबों, कॉपियों, यूनिफॉर्म, बैग और अन्य वस्तुओं को बाजार कीमत से कहीं अधिक दाम पर बेचते हैं।
कई मामलों में स्कूल केवल अपनी दुकान या निर्धारित दुकानों से ही सामान खरीदने के लिए मजबूर करते थे, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था।
सरकार ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त आदेश जारी किया है, ताकि शिक्षा से जुड़े खर्च को नियंत्रित किया जा सके।
सिलेबस और किताबों को लेकर क्या हैं नियम
दिल्ली सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूलों द्वारा निर्धारित किताबें संबंधित बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार ही होनी चाहिए, जैसे:
- CBSE
- ICSE
- राज्य बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक प्राधिकरण
इससे यह सुनिश्चित होगा कि अभिभावक किसी भी दुकान से वही किताबें खरीद सकें जो पाठ्यक्रम के अनुरूप हों।
यह भी पढ़ें : Private School Fee Audit: दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर सख्त होगी
अभिभावकों को मिलेगी आर्थिक राहत
इस नए नियम के लागू होने के बाद अभिभावकों को अब प्राइवेट स्कूलों के महंगे और सीमित विकल्पों से छुटकारा मिलेगा। वे बाजार में उपलब्ध सस्ते और बेहतर विकल्पों में से अपनी जरूरत के अनुसार चयन कर सकेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ अनावश्यक खर्च को भी कम करेगा।
दिल्ली सरकार का यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे न केवल प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा, बल्कि अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
अब यह देखना अहम होगा कि इस आदेश का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव पड़ता है और स्कूल इसे कितनी गंभीरता से लागू करते हैं।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
