प्रज्वल रेवन्ना दुष्कर्म मामले में दोषी करार:- आज की दिल दहलाने वाली ख़बर आपको बतादे पूर्व सांसद और जनता दल (सेक्युलर) से निष्कासित नेता प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में दोषी ठहराया गया है। शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित जन प्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने मैसूर के केआर नगर की एक घरेलू सहायिका की ओर से दर्ज मामले में यह फैसला सुनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2021 में उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया था।

फैसले के दौरान जैसे ही अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया, रेवन्ना भावनात्मक रूप से टूट गए और कोर्ट रूम में फूट-फूटकर रोने लगे। विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट आज यानी शनिवार को सजा की घोषणा करेंगे।
इस मामले की शिकायत 48 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई थी, जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित रेवन्ना के पारिवारिक गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में कार्यरत थी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने इस शर्मनाक हरकत को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया था।
आपको बतादे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कुल चार यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। उनका परिवार कर्नाटक की राजनीति में खासा प्रभाव रखता है, लेकिन यह मामला पूरे राजनीतिक गलियारे को झकझोर देने वाला बन गया है।
यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो वाली पेन-ड्राइव हासन में वायरल हुई। इसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बवाल मच गया।
31 मई 2023 को जब रेवन्ना जर्मनी से बेंगलुरु लौटे, तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के तहत हुई थी।
यह भी पड़े :-भारत का बड़ा कदम: चिनाब नदी पर 1856 मेगावाट की स्वालकोट हाइड्रो परियोजना को मिली मंजूरी, पाकिस्तान को झटका
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से हार गए थे। इसके तुरंत बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।
अब सबकी नजर अदालत द्वारा सुनाई जाने वाली सजा पर टिकी है। यह मामला केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीति और नैतिक जिम्मेदारी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
यदि आप Breaking News In Hindi, Latest News, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट JKS TV NEWS पर जाएँ:Edit