रूस-भारत बड़ी डील:- एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है आपको बतादे रूस ने भारत से केले के आयात को बढ़ाने की योजना की घोषणा की है। रूस की पादप स्वच्छता निगरानी संस्था (Phytosanitary Oversight Authority) के अनुसार, रूस प्रति वर्ष 3 से 5 लाख मीट्रिक टन तक भारतीय केले आयात कर सकता है।

संस्था के प्रमुख सर्गेई डंकवर्ट ने इस संबंध में भारतीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। बैठक में दोनों देशों ने झींगा, मछली और अन्य फलों एवं सब्जियों के व्यापार को बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की।

आपको बतादे भारत, विश्व का सबसे बड़ा केला उत्पादक देश, सालाना लगभग 3.3 करोड़ टन केले का उत्पादन करता है। इस डील के माध्यम से रूस ने न केवल भारतीय केले की आपूर्ति बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को कम करने की दिशा में भी कदम उठाया है।

यह भी पड़े:- भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गति: सर्जियो गोर के आगमन से उम्मीदें और चुनौतियां

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही निर्देश दिया था कि भारत के साथ व्यापार असंतुलन को संतुलित करने के उपाय किए जाएं। भारत और रूस के बीच यह समझौता ऐसे समय में आया है जब वैश्विक कृषि व्यापार और टैरिफ नीतियों के बीच संतुलन बनाए रखना दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से भारत की कृषि निर्यात क्षमता को मजबूती मिलेगी और रूस में भारतीय फलों एवं सब्जियों की उपलब्धता बढ़ेगी।