भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बड़ा सच : सरकार ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है बता दें देश में ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। आपको बता दें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी की आशंका निराधार है। केंद्र सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वाश करें।

भारत मंत्रालय के अनुसार, देशभर में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह स्थिर है। एक लाख से अधिक पेट्रोल पंप नियमित रूप से काम कर रहे हैं और कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं हुई है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी ईंधन स्टेशन को सप्लाई सीमित करने का निर्देश नहीं दिया गया है। हाल के दिनों में कुछ जगहों पर जो भीड़ देखने को मिली, वह केवल अफवाहों के कारण हुई घबराहट की खरीदारी का परिणाम है।
वैश्विक संकट के बीच भारत की मजबूत स्थिति
आपको बता दें दुनिया के कई देश इस समय ऊर्जा संकट, सीमित आपूर्ति और बढ़ती कीमतों जैसी समस्याओं का लगातार सामना कर रहे हैं। कुछ देशों का तो हाल यह हो गया है की वहाँ पर ऊर्जा आपातकाल तक घोषित कर दिया है।
इसके विपरीत, अभी भी भारत की स्थिति पूरी तरह से मजबूत बनी हुई है। आपको बता दें भारत दुनिया का एक बड़ा पेट्रोलियम रिफाइनिंग केंद्र है और 150 से अधिक देशों को ईंधन निर्यात करता है। यही कारण है कि घरेलू स्तर पर ईंधन की उपलब्धता संरचनात्मक रूप से सुरक्षित बनी रहती है।
भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति पर भी नहीं कोई असर
हालांकि अभी भी मिली जानकारी के अनुसार वैश्विक स्तर पर कुछ क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, फिर भी भारत को विभिन्न देशों से लगातार कच्चे तेल की आपूर्ति मिल रही है।
देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और आने वाले लगभग दो महीनों के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति पहले से सुनिश्चित कर ली गई है। इससे साफ है कि निकट भविष्य में ईंधन की उपलब्धता को लेकर कोई खतरा नहीं है।
यह भी पढ़ें : Fuel Crisis 2026: क्या अब हर हफ्ते बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जमीनी सच्चाई और आपके सवाल
तेल भंडार को लेकर फैल रही गलत जानकारी
आपको बता दें कुछ लोगों द्वारा और कुछ नेशनल चैनल्स द्वारा सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि भारत के पास केवल कुछ दिनों का ही तेल भंडार बचा है, जिसे सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है।
सच्चाई यह है कि भारत के पास अभी भी कुल मिलाकर लगभग 74 दिनों का भंडारण क्षमता है और वर्तमान में भी करीब 60 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है। इसमें कच्चा तेल, तैयार उत्पाद और रणनीतिक भंडार शामिल हैं।
इसका मतलब है कि देश में आने वाले कई हफ्तों तक बिना किसी रुकावट के ईंधन की आपूर्ति जारी रह सकती है। किसी भी तरह की कोई परेशानी लोगो नहीं होगी ऐसा केंद्र सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है।
LPG उत्पादन और आपूर्ति में बड़ा सुधार
आपको बता दें जिस तरह से भारत में एलपीजी को लेकर अफ़वाह फेल रही हैं की एलपीजी गैस नहीं हैं उसको लेकर भी सरकार ने साफ़ कर दिया है कि देश में एलपीजी गैस की कोई भी कमी नहीं है। घरेलू रिफाइनरियों में उत्पादन बढ़ाकर इसे काफी हद तक आत्मनिर्भर बना दिया गया है।
हर दिन देश में बड़ी संख्या में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। हाल ही में घबराहट के कारण मांग अचानक बढ़ी थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो चुकी है।
इसके अलावा, विदेशों से भी बड़ी मात्रा में एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिससे आने वाले समय में भी किसी तरह की कमी की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें : PNG Gas vs LPG कौन है बेहतर? Real Facts, Cost Analysis और Practical Insights (2026)
PNG को बढ़ावा देने की दीर्घकालिक योजना
सरकार अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को भी तेजी से बढ़ावा दे रही है। यह एक सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
भारत देश में पीएनजी नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है और करोड़ों घरों तक इसकी पहुंच बन चुकी है। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कदम किसी कमी के कारण नहीं, बल्कि दीर्घकालिक ऊर्जा रणनीति का हिस्सा है।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
केंद्र मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा तेजी से फैल रहे भ्रामक वीडियो और पोस्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। आपको बता दें कई जगहों पर विदेशी फुटेज और पुरानी तस्वीरों का भी इस्तेमाल कर लोगों में डर फैलाने की कोशिश की गई है।
सरकार ने अब इसको देखते हुए स्पष्ट किया है कि इस तरह की गलत जानकारी फैलाना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए केवल सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें और अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का स्टॉक न करें।
कुल मिलाकर, भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की कमी की बात महज अफवाह है। सरकार ने न केवल आपूर्ति को स्थिर बनाए रखा है, बल्कि भविष्य की जरूरतों के लिए भी पर्याप्त तैयारी कर ली है।
ऐसे में आम लोगों के लिए जरूरी है कि वे घबराने के बजाय जिम्मेदारी से व्यवहार करें और केवल विश्वसनीय सूचनाओं पर भरोसा करें।
