2 अप्रैल से भारत पर 100% टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पहले संसद भाषण में बड़े आर्थिक और रणनीतिक फैसलों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से भारत पर 100% टैरिफ लागू किया जाएगा, जबकि रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में प्रगति के संकेत मिले हैं। इसके अलावा, उन्होंने अप्रवासी संकट, ऊर्जा नीति और स्पेस प्रोग्राम पर भी बड़ी घोषणाएं कीं।

वॉशिंगटन डी.सी. | अमेरिकी संसद में ट्रम्प का पहला ऐतिहासिक भाषण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पहले संसद भाषण में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से भारत पर 100% टैरिफ लागू किया जाएगा। ट्रम्प ने ने कहा कि भारत अमेरिका पर भारी टैक्स लगाता है, इसलिए अब अमेरिका भी ‘जैसे को तैसा’ नीति अपनाएगा।
भाषण की 10 बड़ी बातें:
1. टैरिफ: जैसे को तैसा
अब अमेरिका उन देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा जो अमेरिका के उत्पादों पर अधिक कर लगाते हैं। ट्रम्प ने कहा, “अगर कोई कंपनी अमेरिका में उत्पादन नहीं कर रही है, तो उसे भारी टैरिफ देना होगा।”
2. यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका की भूमिका
चल रहे यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका ने रूस से गंभीर बातचीत की है। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। मॉस्को ने भी सकारात्मक संकेत दिए हैं।
3. अप्रवासी संकट पर सख्त कदम
ट्रम्प का कहना है कि पिछले चार वर्षों में 2.1 करोड़ अवैध अप्रवासी अमेरिका में दाखिल हुए हैं। उनकी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा बॉर्डर और इमिग्रेशन क्रैकडाउन शुरू किया है।
यह भी पढ़ें – IND vs AUS: भारत की जीत से पाकिस्तान को बड़ा झटका, सूना रह जाएगा गद्दाफी स्टेडियम!
4. जो बाइडेन पर तीखा आक्रमण
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि जो बाइडेन अमेरिका के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। उनके कार्यकाल में महंगाई बढ़ी और लाखों तदाद में अवैध अप्रवासी अमेरिका में दाखिल हुए।
5. गोल्ड कार्ड वीजा सिस्टम
अमेरिका अब ग्रीन कार्ड से भी एडवांस ‘गोल्ड कार्ड वीजा’ सिस्टम देश में लागू करने जा रहे है, जिससे नौकरियों की संख्या बढ़ेगी और कंपनियों को लाभ होगा।
6. पनामा नहर और ग्रीनलैंड पर नज़र
ट्रम्प प्रशासन पनामा नहर पर नियंत्रण और ग्रीनलैंड को अमेरिकी क्षेत्र में शामिल करने की योजना बना रहा है। उनका दावा है कि इससे सुरक्षा और आर्थिक लाभ होगा।
यह भी पढ़ें – ट्रंप और जेलेंस्की की तीखी बहस: 10 पॉइंट्स में जानिए क्या हुआ व्हाइट हाउस में
7. इलॉन मस्क और DoGE
इलॉन मस्क के DoGE (Department of Government Ethics) ने पिछली सरकार के घोटालों को उजागर किया है। ट्रम्प ने मस्क की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश के हित में बड़ा कदम उठाया है।
8. फ्री स्पीच की बहाली
सरकारी सेंसरशिप पर रोक लगाते हुए ट्रम्प ने कहा कि अब अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पूरी तरह बहाल हो गई है।
9. तेल और गैस उत्पादन में क्रांति
ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा ‘लिक्विड गोल्ड’ (तेल और गैस) है। सरकार अलास्का में एक विशाल गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना बना रही है।
यह भी पढ़ें – कुरुक्षेत्र:- PM मोदी के विकसित भारत का दावा, बनाम राहुल गांधी के पांच न्याय’ का चुनाव
10. स्पेस प्रोग्राम: मंगल पर अमेरिकी झंडा
अमेरिका अंतरिक्ष में नई सीमाओं को पार करेगा और मंगल ग्रह पर झंडा फहराने की योजना बनाएगा। ट्रम्प ने कहा, “हम दुनिया की सबसे उन्नत और शक्तिशाली सभ्यता बनाएंगे।”
निष्कर्ष
ट्रम्प के इस भाषण ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। भारत पर टैरिफ से व्यापारिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं, जबकि रूस-यूक्रेन शांति वार्ता और इमिग्रेशन क्रैकडाउन अमेरिका की विदेश और आंतरिक नीति को नया मोड़ दे सकते हैं।
अब देखना होगा कि ट्रम्प के इन बड़े फैसलों का वैश्विक असर कैसा होगा।