UP Hardoi News:- आपको बतादे एक बड़े हादसे के खबर सामने आ रही है उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र स्थित ढोलिया गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। आपको बतादे तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी चालक और उसके भाई पर हमला कर दिया। इस घटना में कुल तीन लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना के अनुसार, करीब शाम 4:40 बजे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के पास एक लोडर वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान 70 वर्षीय देव सहाय पांडे सड़क पार कर रहे थे और तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

गुस्से में उग्र भीड़ ने लोडर चालक शिवम (30) और उसके छोटे भाई अमन (18) को घेर लिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अमन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश की गई। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पड़े:- Iran–US Tension: पाकिस्तान क्यों बन रहा है मध्यस्थ? तेल, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा का पूरा

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सड़क हादसों के बाद भीड़ का गुस्सा किस तरह कानून को हाथ में लेने तक पहुंच जाता है, जिसके परिणाम और भी भयावह हो सकते हैं।