नॉएडा में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है आपको बता दें नोएडा के लाखों यात्रियों के लिए आने वाले महीनों में सफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल होने वाला है।

आपको बता दें शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या और कनेक्टिविटी की चुनौतियों को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने मिलकर 50 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारने की योजना तैयार की है जो जल्द ही पूरी भी की जाएगी। यह पहल शहर के सार्वजनिक परिवहन सिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
शहर में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, सफर होगा आसान
आपको बता दें नोएडा में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण रोजाना जाम और ट्रैफिक की समस्या से झुझना लोगों के लिए आम हो गई है। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से लोगों को निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा।
आपको बता दें यह बसें खासतौर पर उन इलाकों को जोड़ेंगी, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा अभी सीमित है। इससे “लास्ट माइल कनेक्टिविटी” में सुधार होगा और यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में कम समय लगेगा।
यह भी पढ़ें : AC का बिजली बिल आधा करने के आसान तरीके: सही तापमान से लेकर सर्विस तक, अपनाएं ये 4 स्मार्ट टिप्स
किन रूट्स पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें?
अब समझते हैं आखिर किन किन रुट्स पर ये 50 बसें चलेंगी नई ई-बस सेवा के तहत चार प्रमुख रूट्स तय किए गए हैं, जिनसे शहर और आसपास के इलाकों को जोड़ा जाएगा:
रूट-1
बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौड़ चौक)
- बसों की संख्या: 8
- दूरी: लगभग 20 किलोमीटर
रूट-2
बॉटनिकल गार्डन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- बसों की संख्या: 16
- दूरी: लगभग 60 किलोमीटर
रूट-3
बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-62
- बसों की संख्या: 12
- दूरी: करीब 30 किलोमीटर
रूट-4
बॉटनिकल गार्डन से सूरजपुर कलेक्ट्रेट
- बसों की संख्या: 8 (वैकल्पिक रूट के लिए अतिरिक्त 6 बसें)
इन रूट्स के जरिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में पेड़ों की कटाई पर सख्ती: सीएम रेखा गुप्ता ने लागू की नई SOP, 24×7 निगरानी और तुरंत कार्रवाई का आदेश
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
सबसे बड़ी जो राहत लोगों को मिलेंगी वो है ट्रैफिक जाम की समस्या आपको बता दें नोएडा में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शहर में 12 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें बड़ी संख्या दोपहिया और निजी कारों की है।
ऐसी स्थिति में अगर लोग इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग करते हैं, तो सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आ सकती है। इसके अलावा, यह पहल प्रदूषण को कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
सेक्टर-90 में बनेगा आधुनिक बस डिपो
आपको बता दें इन बसों के संचालन के लिए सेक्टर-90 में एक अत्याधुनिक डिपो तैयार किया जा रहा है। इस डिपो में कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी:
- 20 चार्जिंग स्टेशन
- बसों की मरम्मत के लिए सर्विस सेंटर
- ड्राइवर और कंडक्टर के लिए बेसिक सुविधाएं
चार्जिंग के बाद बसों को बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड भेजा जाएगा, जो इस सेवा का मुख्य हब होगा। इसके अलावा, रास्ते में चार “ऑपर्च्युनिटी चार्जिंग स्टेशन” भी लगाए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर बसों को बीच रास्ते में भी चार्ज किया जा सके।
संचालन और खर्च की जिम्मेदारी
आपको बता दें इस परियोजना में बसों का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा, जबकि किसी भी आर्थिक घाटे की भरपाई नोएडा अथॉरिटी करेगी। इस मॉडल से सेवा को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का असर: बस किराए में 25% तक कमी, सफर हुआ तेज और सस्ता
पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद पहल
ये सभी 50 बसें इलेक्ट्रिक होगी ये बसें न केवल सस्ती यात्रा का विकल्प देंगी, बल्कि यह पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल भी होंगी। डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के मुकाबले इनसे प्रदूषण कम होगा, जिससे शहर की हवा बेहतर हो सकेगी।
नोएडा में 50 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव ला सकती है। बेहतर कनेक्टिविटी, कम ट्रैफिक, सस्ती यात्रा और स्वच्छ पर्यावरण—इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह योजना आम लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आने वाले समय में अगर यह परियोजना सफल रहती है, तो इसे और बड़े स्तर पर भी लागू किया जा सकता है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
