IPL 2025:- मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर देखने को मिलने जा रही है। रविवार, 20 अप्रैल को दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह इस सीज़न में दोनों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। पिछली बार 23 मार्च को इन दिग्गज टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें चेन्नई ने बाज़ी मारी थी।

मुंबई की नज़र इस बार न केवल जीत दर्ज करने पर है, बल्कि सीज़न की शुरुआत में मिली उस हार का बदला लेने पर भी टिकी होगी। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम इस समय कुछ खास फॉर्म में नज़र नहीं आ रही है और उन्हें भी वापसी की तलाश है।
मुंबई की अब तक की यात्रा
हार्दिक पंड्या की अगुवाई में MI ने टूर्नामेंट की शुरुआत दो लगातार हारों के साथ की थी। हालांकि, तीसरे मुकाबले में केकेआर पर मिली जीत ने टीम का आत्मविश्वास लौटाया। इसके बाद लखनऊ और आरसीबी से शिकस्त मिलने के बावजूद, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम ने वापसी की राह पकड़ ली है। फिलहाल मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है।
चेन्नई की चुनौतियां
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम को इस सीज़न में लय पकड़ने में दिक्कत हो रही है। धोनी की कप्तानी में खेलने वाली यह टीम हमेशा से एक मज़बूत दावेदार रही है, लेकिन इस बार निरंतरता की कमी साफ नज़र आ रही है।
यह भी पड़े :- MI vs RCB: बुमराह नहीं, फिल सॉल्ट के लिए सबसे खतरनाक गेंदबाज है कोई और?
हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की प्रतिद्वंद्विता सबसे चर्चित रही है। अब तक खेले गए 38 मुकाबलों में मुंबई को 20 बार जीत मिली है, जबकि चेन्नई ने 18 बार विजयी झंडा लहराया है। हालांकि, हाल के कुछ सीज़न में चेन्नई ने बाज़ी मारते हुए पांच में से चार मैचों में मुंबई को पछाड़ा है।
MI vs CSK मुकाबले की जानकारी:
- तारीख: 20 अप्रैल 2025
- दिन: रविवार
- समय: शाम 7:30 बजे (टॉस – 7:00 बजे)
- स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- सीधा प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा और हॉटस्टार
मुंबई इंडियंस स्क्वॉड:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
यह भी पड़े:- Ind vs NZ Final: गंभीर के ‘तुरुप के पत्ते’ ने किया बड़ा कमाल, टीम इंडिया हुई मालामाल
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आयुष म्हात्रे, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, रविंद्र जडेजा, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष, मथीशा पथिराना , शिवम दुबे, दीपक हुडा,