PM Modi Address To Nation:- एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको जानकर ख़ुशी होंगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आधिकारिक एजेंडा फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह संबोधन जीएसटी सुधारों (GST Reforms) से जुड़ा हो सकता है। गौरतलब है कि कल से देशभर में जीएसटी 2.0 की नई दरें लागू होने वाली हैं। बने रहे पूरी अपडेट के साथ पल पल की खबर आप तक

जीएसटी सुधारों को लेकर बढ़ी उत्सुकता
आपको बतादे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐलान किया था कि दिवाली से पहले जीएसटी सुधार लागू कर दिए जाएंगे। अब नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होने वाले उनके इस संबोधन को इसी घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या कहता है जीएसटी काउंसिल का फैसला?
हाल ही में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़ा बदलाव करते हुए 12% और 28% की टैक्स दरें खत्म करने का निर्णय लिया गया। वाही आपको बतादे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि आम आदमी और मध्यम वर्ग के इस्तेमाल की वस्तुओं को लेकर सरकार ने राहत दी है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर टैक्स दर 5% से घटाकर 0% कर दी गई है। वहीं पान मसाला, गुटखा, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर 40% विशेष टैक्स दर तय की गई है। यह आम जनता के लिए राहत की बात है की रोजमर्रा की जरूरतो पैर टेक्स्ट 0% कर दिया गया था
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
जीएसटी सुधारों पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार का उद्देश्य “जीएसटी में नई पीढ़ी के सुधार” लाना है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और आम लोगों का जीवन आसान बने। उन्होंने यह भी कहा था कि इन बदलावों का लाभ किसान, MSME सेक्टर, मध्यम वर्ग, महिलाएं और युवा सभी को मिलेगा।
अभी जीएसटी दरें कैसी हैं?
मौजूदा ढांचे के मुताबिक –
- 0% टैक्स जरूरी खाद्य वस्तुओं पर
- 5% रोजमर्रा की चीजों पर
- 12% सामान्य सामान पर
- 18% इलेक्ट्रॉनिक्स और सर्विसेज पर
- 28% लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर लगाया जाता है।
नए सिस्टम के लागू होने के बाद 12% और 28% वाले स्लैब हटा दिए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इन सुधारों से टैक्स सिस्टम सरल होगा और व्यापार जगत के लिए माहौल और अनुकूल बनेगा।
नजरें आज शाम 5 बजे के संबोधन पर
चूंकि प्रधानमंत्री का यह संबोधन कल से लागू होने वाले नई जीएसटी दरों से ठीक एक दिन पहले हो रहा है, इसलिए इसे लेकर कारोबारियों, निवेशकों और आम जनता में उत्सुकता है। अब सबकी निगाहें शाम 5 बजे होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर टिकी हैं। तो आज शाम 5 बजे का इंतजार रहेगा जब तक बने रहे हमारे साथ |