JEE Main 2026:- JEE Main स्टूडेंट्स के लिए एक खास ख़बर सामने रही है आपको बतादे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा परिणाम जारी करने का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अब उम्मीदवार जल्द ही अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे।

कब जारी होगा JEE Main 2026 सत्र-1 का रिजल्ट?
एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, JEE Main 2026 सत्र-1 की प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। अंतिम परिणाम 12 फरवरी 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है।
जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकेंगे।
आंसर की पर आपत्ति कब कर सकते हैं?
उम्मीदवार 4 और 5 फरवरी 2026 के बीच अपनी आपत्तियाँ ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि पाई जाती है, तो एनटीए उसे जांचने के बाद अंतिम आंसर की में सुधार करेगा।
JEE Main 2026 सत्र-2 के लिए पंजीकरण की जानकारी
सत्र-2 में भाग लेने के इच्छुक छात्रों के लिए भी जरूरी अपडेट जारी कर दिया गया है। बीटेक, बीआर्क और बीप्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी।
इच्छुक उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पड़े:- ISS पर जाने वाला पहला भारतीय कौन? जवाब चौंका देगा!
रिस्पॉन्स शीट और आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE Main 2026 Response Sheet” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का लिंक दिखाई देगा।
- PDF फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट जारी होने से पहले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी लॉगिन डिटेल्स संभालकर रखें और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। किसी भी अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें।
