YouTube वीडियोस पर आने वाले Ads ने लोगो को परेशान कर दिया है अगर आप भी YouTube पर बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है।

आपको बता दें अब YouTube यूजर्स को सीमित समय के लिए YouTube Premium का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है, जिसमें आप बिना किसी रुकावट के वीडियो देख सकते हैं। और सबसे खास बात यह है कि यह की यह ऑफर भारत में कुछ यूजर्स को 2 महीने तक बिल्कुल मुफ्त में मिल रहा है।
क्या है YouTube Premium का फ्री ऑफर
समझते हैं क्या है आखिर YouTube प्रीमियम का यह फ्री ऑफर आपको बता दें YouTube ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह नया ऑफर पेश किया है। आमतौर पर YouTube Premium का मासिक शुल्क 149 रुपये होता है, लेकिन इस ऑफर के तहत आप 2 महीने तक बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : YouTube आउटेज: वीडियो नहीं खुल रहे, इंटरनेट यूजर्स चिंता में
हालांकि, यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी इसे धीरे-धीरे चुनिंदा अकाउंट्स पर रोलआउट कर रही है।
एड-फ्री वीडियो और एक्स्ट्रा फीचर्स का फायदा
अगर आप YouTube Premium लेते हैं तो यूजर्स को कई खास सुविधाएं मिलती हैं:
- सबसे पहले और बड़ा फायदा आप YouTube पर सभी वीडियो बिना किसी विज्ञापन के देख सकते हैं
- YouTube Shorts और म्यूजिक कंटेंट भी पूरी तरह एड-फ्री रहता है
- आपको YouTube Music Premium का फुल एक्सेस मिलता है
- वीडियो और गाने डाउनलोड करके ऑफलाइन देख सकते हैं
- बैकग्राउंड प्ले फीचर के जरिए वीडियो चलते रहते हैं, चाहे स्क्रीन बंद हो या आप कोई दूसरा ऐप इस्तेमाल कर रहे हों
ये सभी फीचर्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी हैं जो लंबे समय तक वीडियो देखते हैं या म्यूजिक सुनते हैं।
फ्री ट्रायल कैसे करें एक्टिव
अब समझते हैं YouTube के इस ऑफर को एक्टिव कैसे करें इसको करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले अपना YouTube ऐप खोलें
- अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें
- “Try YouTube Premium for ₹0” विकल्प पर जाएं
- आगे बढ़ने के लिए एक पेमेंट मेथड जोड़ें
ध्यान देने वाली बात यह है कि पेमेंट वेरिफिकेशन के लिए लगभग 2 रुपये का चार्ज लिया जाता है, जो कुछ दिनों में वापस कर दिया जाता है। इसके बाद आपका फ्री ट्रायल तुरंत शुरू हो जाता है।
यह भी पढ़ें : YouTube Premium Lite इंडिया में लॉन्च – सस्ता है, पर कहीं फंस तो नहीं जाएंगे आप?
ऑटो-डिडक्शन से बचने के लिए क्या करें
जब आप YouTube का फ्री ट्रायल ले लेते हैं फ्री ट्रायल लेने के बाद एक जरूरी बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप समय रहते अपनी सब्सक्रिप्शन को कैंसल नहीं करते हैं, तो 2 महीने पूरे होने के बाद आपके अकाउंट से ऑटोमैटिक चार्ज कट जाएगा।
हालांकि YouTube की तरफ से ट्रायल खत्म होने से पहले नोटिफिकेशन भेजा जाता है, लेकिन सुरक्षित रहने के लिए बेहतर है कि आप खुद ही रिमाइंडर सेट कर लें और समय पर कैंसल कर दें।
क्यों नहीं दिख रहा आपको यह ऑफर
अगर आपके YouTube ऐप में यह फ्री ट्रायल ऑफर दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब यह है कि यह सुविधा अभी आपके अकाउंट तक नहीं पहुंची है। कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग यूजर्स के लिए उपलब्ध करा रही है।
निष्कर्ष
YouTube Premium का यह फ्री ऑफर उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन मौका है जो बिना विज्ञापन के वीडियो देखना चाहते हैं और एडवांस फीचर्स का अनुभव लेना चाहते हैं। हालांकि, ट्रायल लेने के बाद समय पर कैंसल करना बेहद जरूरी है, ताकि अनचाहे चार्ज से बचा जा सके।
