राघव चड्ढा विवाद : आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रहे मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। आपको बता दें राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। चल रहे इस पूरे मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया ने विवाद को और गहरा कर दिया है।

राघव चड्ढा विवाद

भगवंत मान का बड़ा आरोप

आपको बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राघव चड्ढा को लेकर एक तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी भूमिका पार्टी की लाइन से बिल्कुल भी मेल नहीं खा रही थी। उन्होंने संकेत दिया कि राघव चड्ढा का रुख भारतीय जनता पार्टी के प्रति नरम दिखाई देता है।

आपको बता दें भगवत मान ने कहा कि जब पार्टी कुछ अहम मुद्दों पर अपनी रणनीति तय करती है और उसी अनुसार सदन में बोलने की अपेक्षा करती है, तब यदि कोई नेता उन मुद्दों से हटकर बात करता है, तो यह गंभीर मामला बन जाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे हालात में पार्टी को अनुशासनात्मक कदम उठाने पड़ते हैं।

पार्टी का निर्णय और नया चेहरा

आपको बता दें आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने की मांग की थी। इसके साथ ही पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को इस पद के लिए नामित किया गया है अब राघव चड्डा की जगह संसद में अशोक मित्तल दिखाई देंगें।

सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने यह भी सिफारिश की है कि सदन में बोलने के लिए जो समय पार्टी कोटा के तहत दिया जाता है, वह अब चड्ढा को न दिया जाए। यह कदम स्पष्ट रूप से पार्टी और चड्ढा के बीच बढ़ती दूरी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस, दिल्ली हाई कोर्ट ने छह हफ्ते में मांगा जवाब

आरोप-प्रत्यारोप से बढ़ा विवाद

आपको बता दें इस पूरे घटनाक्रम के बीच, आम आदमी पार्टी के दिल्ली इकाई प्रमुख Saurabh Bharadwaj ने भी राघव चड्ढा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सौरभ भारद्वाज जो आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता है उन्होंने आरोप लगाया कि कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर राघव चड्ढा ने सदन में कोई भी सक्रिय भूमिका नहीं निभाई।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, पश्चिम बंगाल में मतदान से जुड़े मुद्दे और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव जैसे विषयों पर चड्ढा की चुप्पी सवाल खड़े करती है। भारद्वाज ने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चड्ढा बीजेपी सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने से बचते रहे हैं।

राघव चड्ढा का जवाब

वहीँ आपको यह भी बता दें इन आरोपों के बीच Raghav Chadha ने भी विडियो के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

एक वीडियो संदेश में चड्ढा ने कहा कि उन्हें बोलने से रोका जा रहा है, लेकिन वह आम जनता के मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें : AAP ने INDIA गठबंधन से बनाई दूरी, कांग्रेस की नेतृत्व भूमिका पर उठे सवाल

पृष्ठभूमि: करीबी से विवाद तक

आपको बता दें पहले कभी राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, खासकर पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के बेहद करीबी माने जाते थे। ऐसे में मौजूदा घटनाक्रम पार्टी के भीतर बड़े बदलाव और संभावित खेमेबाजी की ओर इशारा करता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद केवल एक पद से हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पार्टी के अंदर नेतृत्व, रणनीति और विचारधारा को लेकर गहरे मतभेदों को उजागर करता है।

निष्कर्ष

राघव चड्ढा को पद से हटाने और उन पर लगाए गए आरोपों ने आम आदमी पार्टी की आंतरिक राजनीति को सार्वजनिक कर दिया है। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पार्टी इस संकट को कैसे संभालती है और क्या यह विवाद उसके राजनीतिक भविष्य को प्रभावित करता है।