जब किस्मत साथ देती है तो सब कुछ बदल देती है ऐसा ही एक उदहारण सामने आया है मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक छोटे से गांव से आपको बता दें सोशल मीडिया पर पहचान बनाने वाले योगेंद्र कुशवाह आज इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का बड़ा नाम बन चुके हैं।

अमेरिकी फिटनेस स्टार से मिली नई पहचान

कभी लोगों के मजाक का सामना करने वाले योगेंद्र की जिंदगी अब पूरी तरह से बदलती नजर आ रही है। अमेरिका के मशहूर फिटनेस इन्फ्लुएंसर Ashton Hall ने न केवल उनसे मुलाकात की, बल्कि उन्हें महंगी THAR ROXX गाड़ी गिफ्ट करने के साथ-साथ 50 हजार डॉलर देने का भी वादा किया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान की कहानी

आपको बता दें मुरैना जिले की जौरा तहसील के गांव पोहियन का पुरा निवासी 23 वर्षीय योगेंद्र सिंह कुशवाह भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अगस्त 2023 में अपनी पहली सरकारी नौकरी जॉइन की थी। सीमित आय के बावजूद योगेंद्र ने अपनी फिटनेस को लेकर कभी समझौता नहीं किया।

आपको बता दें करीब 15 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले योगेंद्र अपनी कमाई का एक हिस्सा जिम, हेल्दी डाइट और फिटनेस ट्रेनिंग पर खर्च करते थे। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो बनाना भी शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने अमेरिकी फिटनेस स्टार Ashton Hall की वीडियो शैली को फॉलो करना शुरू किया।

ये भी पढ़ें : Prateek Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन, अखिलेश

ट्रोलिंग से वायरल होने तक का सफर

आपको बता दें योगेंद्र ने Ashton Hall की तरह आइस बाथ, रनिंग, जिम वर्कआउट और डाइट रूटीन को अपनाकर उसी अंदाज में वीडियो बनाना शुरू किया। हालांकि शुरुआत में लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर उन्हें “सस्ता Ashton Hall” और “देसी Ashton Hall” जैसे नामों से ट्रोल किया गया।

लेकिन यही ट्रोलिंग बाद में उनके लिए बड़ी सफलता का कारण बन गई। योगेंद्र के वीडियो तेजी से वायरल होने लगे और आखिरकार खुद Ashton Hall की नजर उन पर पड़ी।

आपको बता दें Ashton Hall ने योगेंद्र के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा था कि यदि इस वीडियो पर 5 लाख लाइक्स आते हैं, तो वे खुद भारत आकर उनसे मुलाकात करेंगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस चुनौती को गंभीरता से लिया और कुछ ही समय में वीडियो वायरल हो गया और 5 लाख लाइक्स बहुत की कम समय में पुरे हो गए।

अमेरिका से मुरैना पहुंचे Ashton Hall

जैसे ही विडियो पर 5 लाख लाइक्स पुरे हुए वैसे ही अपना वादा निभाते हुए Ashton Hall मई 2026 में अमेरिका से भारत पहुंचे। दिल्ली आने के बाद वे सीधे मुरैना जिले के योगेंद्र के गांव पहुंचे। गांव में उनके स्वागत को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।

करीब चार घंटे तक गांव में रुकने के दौरान Ashton Hall ने योगेंद्र के परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान वे “I Love You India” और “Khelo India” जैसे नारे लगाते नजर आए। गांव में उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही।

इसके बाद दोनों दिल्ली, लखनऊ और अयोध्या समेत कई शहरों के दौरे पर निकल गए।

ये भी पढ़ें : Abroad Job Scam: विदेश में नौकरी के नाम पर साइबर गुलामी का काला खेल, बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश

योगेंद्र को मिली THAR ROXX और बड़ी आर्थिक मदद का वादा

आपको बता दें फिर एक बार और Ashton Hall ने योगेंद्र की उसी विडियो पर कमेंट किया होर लिखा अगर इस विडियो पर 1.5 मिलियन लाइक्स पुरे होते हैं तो उन्हें में एक कार गिफ्ट करूँगा और योगेन्द्र की विडियो पर यह अचीवमेंट भी पूरा हुआ फिर Ashton Hall ने उन्हें Mahindra THAR ROXX गिफ्ट करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की बुकिंग ग्वालियर के एक शोरूम में कराई जा चुकी है और जल्द ही इसकी डिलीवरी होगी।

इतना ही नहीं, जब Ashton Hall भारत पहुंचे उन्होंने भारत में रहते हुए ही एक कमेंट और क्या विडियो पर कमेंट में उन्होंने कहा है कि यदि उनके साथ बनाए गए वीडियो पर 20 मिलियन से ज्यादा एंगेजमेंट आता है, तो वे योगेंद्र को 50 हजार डॉलर यानी करीब भारतीय रूपए में 41 लाख रुपये तक का के घर गिफ्ट करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने योगेंद्र को गोल्डन वीजा दिलाने में मदद करने का भरोसा भी दिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

आपको बता दें इस मुलाकात के बाद दोनों की सोशल मीडिया लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कुछ महीने पहले तक योगेंद्र के इंस्टाग्राम पर केवल कुछ सौ फॉलोअर्स थे, लेकिन अब उनकी संख्या लाखों में पहुंच चुकी है।

वहीं Ashton Hall के अकाउंट पर भी लाखों नए फॉलोअर्स जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर लोग योगेंद्र की मेहनत और संघर्ष की कहानी को प्रेरणादायक बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें : 2 Pistachios Daily Benefits: 2 पिस्ता खाने के 10 ज़बरदस्त फ़ायदे – सेहत का बड़ा राज़

साधारण किसान परिवार से आते हैं योगेंद्र

अब आपको बताते हैं योगेन्द्र की कहानी बता दें योगेंद्र का परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। उनके पिता सिद्धार्थ कुशवाह और मां मीरा गांव में खेती करते हैं। परिवार के पास सीमित जमीन है और आर्थिक स्थिति भी बेहद साधारण रही है।

ऐसे माहौल से निकलकर सोशल मीडिया पर पहचान बनाना और अंतरराष्ट्रीय फिटनेस स्टार से सम्मान पाना योगेंद्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इंटरनेट पर मेहनत और निरंतरता की मिसाल बनी यह कहानी

योगेंद्र कुशवाह की कहानी इस बात का उदाहरण है कि सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पहचान और अवसरों का बड़ा प्लेटफॉर्म भी बन चुका है। जिन वीडियो पर कभी लोग मजाक कर रहे थे, वही वीडियो आज उनकी जिंदगी बदलने का कारण बन गए हैं।

मुरैना के छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले योगेंद्र आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।